Search

 
 
 

राज्य की अदालतों में चल रहे हैं 92,383 केस, दो लाख 71 हजार 30 केस डिस्पोज

राज्य के विभिन्न अदालतों में अब तक कुल तीन लाख 63 हजार 413 केस आए. जिसमें दो लाख 71 हजार 30 केसों का निष्पादन कर लिया गया है. 92,383 केस फिलहाल अदालतों में चल रहे हैं.
 

Ranchi : राज्य के विभिन्न अदालतों में अब तक कुल तीन लाख 63 हजार 413 केस आए. जिसमें दो लाख 71 हजार 30 केसों का निष्पादन कर लिया गया है. 92,383 केस फिलहाल अदालतों में चल रहे हैं.

 

अदालतों में 86,981 सिविल मामले और दो लाख 76 हजार 432 क्रिमिनल केस दर्ज किए गए. वहीं, पिछले एक सप्ताह में 689 क्रिमिनल केस और 308 सिविल केस दर्ज किए गए.

 

47612 सिविल केस डिस्पोज

राज्य के विभिन्न अदालतों में 47612 सिविल केस डिस्पोज किए गए. 39,369 केस फिलहाल चल रहे हैं. कुल 86,981 सिविल मामले दर्ज किए गए. वहीं दो लाख 76 हजार 432 क्रिमिनल मामले दर्ज किए गए. जिसमें 53014 क्रिमिनल केस अदालतों में चल रहे हैं. अब तक 2 लाख 23 हजार 418 क्रिमिनल केस राज्य के विभिन्न अदालतों में चल रहे हैं. 

 

 पिछले चार साल में कितने सिविल और क्रिमिनल केस हुए दर्ज

वर्ष 2022

सिविल केसों की संख्या- 8,563
क्रिमिनल केसों की संख्या- 33,902

वर्ष 2023

सिविल केसों की संख्या- 10,445
क्रिमिनल केसों की संख्या- 31,530

वर्ष 2024

सिविल केसों की संख्या- 11,779
क्रिमिनल केसों की संख्या- 28,159

वर्ष 2025

सिविल केसों की संख्या- 9,174
क्रिमिनल केसों की संख्या- 21,707

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही