Search

 
 
 

Jamshedpur News: सूरदा माइंस के 950 मजदूरों ने खोला मोर्चा, सुविधाओं की मांग पर आंदोलन की तैयारी

घाटशिला स्थित सूरदा माइंस में काम करने वाले मजदूरों की नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी है.
 

Jamshedpur: घाटशिला स्थित सूरदा माइंस में काम करने वाले मजदूरों की नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी है. मजदूरों ने श्रमिक अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे.

 


मजदूरों के अनुसार सूरदा माइंस में खनन कार्य कर रही आर.के. इंटरप्राइजेज रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड के अधीन करीब 950 श्रमिक कार्यरत हैं. उनका कहना है कि उन्हें न्यूनतम मजदूरी, बेहतर चिकित्सा सुविधा, दुर्घटना की स्थिति में उचित मुआवजा तथा श्रम कानूनों के तहत मिलने वाली अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं. कई बार समस्याएं उठाने के बावजूद समाधान नहीं होने से मजदूरों में नाराजगी बढ़ रही है.

 


इन्हीं मुद्दों को लेकर मजदूरों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिक शामिल हुए. बैठक में मजदूर नेता बागराई मार्डी भी मौजूद रहे. मजदूरों ने अपनी समस्याओं और मांगों को विस्तार से उनके सामने रखा. बैठक के दौरान सर्वसम्मति से बागराई मार्डी को आंदोलन का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी गई.

 


बागराई मार्डी ने कहा कि मजदूरों की मांगों को लेकर जल्द ही कंपनी प्रबंधन से बातचीत की जाएगी. उन्होंने कहा कि यदि वार्ता के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो मजदूर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की होगी.

 


मजदूरों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को उठा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है. इसलिए आने वाले दिनों में आंदोलन को व्यापक रूप दिया जा सकता है. इससे सूरदा माइंस में श्रमिकों और प्रबंधन के बीच टकराव की स्थिति बनने की संभावना भी बढ़ गई है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही