Search

 
 
 

Saraikela News: मारपीट-रंगदारी मामले में फरार आरोपी चार साल बाद गिरफ्तार

रंगदारी और मारपीट के एक पुराने मामले में कपाली ओपी पुलिस ने चार वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपाली के इस्लामनगर निवासी मो. फिरोज आलम के रूप में हुई है.
 

Saraikela: रंगदारी और मारपीट के एक पुराने मामले में कपाली ओपी पुलिस ने चार वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपाली के इस्लामनगर निवासी मो. फिरोज आलम के रूप में हुई है.

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ 18 अगस्त 2022 को चांडिल थाना में एक मामला दर्ज किया गया था. शिकायतकर्ता जाकिर हुसैन ने आरोप लगाया था कि हासाडुंगरी स्थित एक ईंट भट्ठा के पास उसके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई थी. साथ ही उससे रंगदारी की मांग भी की गई थी.

 

मामला दर्ज होने के बाद से मो. फिरोज आलम लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर था. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी. इसी बीच कपाली ओपी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने इलाके में मौजूद है.

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया गया.

 

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है. घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है. आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही