Search

 
 
 

नेतरहाट तक बनेगा 4 लेन टूरिस्ट कॉरिडोर, घाघरा-नेतरहाट मार्ग का होगा विकास

झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में पथ निर्माण विभाग ने बड़ी पहल की है. विभाग ने घाघरा से नेतरहाट तक जाने वाले प्रमुख मार्ग को 4 लेन टूरिस्ट कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है. इसके लिए डीपीआर तैयार कराने के लिए कंसल्टेंसी एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और निविदा जारी कर दी गई है.
 

Ranchi: झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में पथ निर्माण विभाग ने बड़ी पहल की है. विभाग ने घाघरा से नेतरहाट तक जाने वाले प्रमुख मार्ग को 4 लेन टूरिस्ट कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है. इसके लिए डीपीआर तैयार कराने के लिए कंसल्टेंसी एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और टेंडर जारी कर दी गई है.

 

प्रस्तावित योजना के तहत सड़क को आधुनिक मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा. खासकर पहाड़ी इलाकों में टनल निर्माण की भी संभावना पर विचार किया जा रहा है, ताकि दूरी कम हो और सफर सुरक्षित बनाया जा सके. एजेंसी को सड़क की मौजूदा स्थिति, ट्रैफिक दबाव, वैकल्पिक मार्ग, भू-तकनीकी पहलुओं और आवश्यक भूमि सहित सभी बिंदुओं का विस्तृत अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करनी होगी.

 

घाघरा से नेतरहाट तक की मौजूदा सड़क कई जगहों पर संकरी और घुमावदार है. यह मार्ग गुमला, लातेहार और नेतरहाट को जोड़ता है, जिस पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है. विशेष रूप से पहाड़ी चढ़ाई वाले हिस्सों में बड़े वाहनों की आवाजाही कठिन होती है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है.

 

इन्हीं चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए सड़क चौड़ीकरण के साथ सुरक्षित मोड़ और टनल जैसे विकल्पों पर काम किया जाएगा. निविदा के अनुसार चयनित एजेंसी को 90 दिनों के भीतर फिजिबिलिटी रिपोर्ट के साथ डीपीआर तैयार कर विभाग को सौंपना होगा.

 

सरकार इस परियोजना को नेतरहाट क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मान रही है. सड़क बेहतर होने से पर्यटन गतिविधियों को गति मिलेगी और आसपास के इलाकों में व्यापार तथा रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. रिपोर्ट के आधार पर आगे तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही