Search

 
 
 

प्रेगनेंट महिला की कोख में प्रेगनेंट हो गया 5 माह का भ्रूण, डॉक्टर भी हैरान

 
Lagatar Desk: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. जहां एक प्रेगनेंट महिला का भ्रूण भी प्रेगनेंट हो गया है. भब्या मेडिकल सेंटर में जांच कराने पहुंची 5 माह की गर्भवती महिला की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखकर सब हैरान रह गये. डॉक्टरों ने महिला की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में पाया कि उसके पेट में पल रहे 5 माह के भ्रूण के गर्भ में भी 8 हफ्ते का भ्रूण है. महिला के परिवार वालों को जब इस बात की जानकारी मिली तो वो भी हैरान रह गए. महिला की जांच कर रही डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला के गर्भ में दो बच्चे हैं और दोनों ही स्वस्थ्य हैं. डॉक्टर ने बताया कि महिला जांच कराने आई थी, उसका पेट सामान्य से ज्यादा बड़ा दिख रहा था, जिसकी वजह से अल्ट्रासाउंड कराया गया. डॉक्टर ने बताया कि बच्चे के पेट में पल रहे भ्रूण से मां और बच्चे दोनों की ही जान को खतरा हो सकता है. अगर बच्चा ठीक से जन्म ले भी लेता है तो तुरंत उसका ऑपरेशन करना होगा, जो काफी मुश्किलभरा काम है. डॉक्टर ने बताया कि यह एक पीडियाट्रिक का काम है और शायद भारत में ऐसी कोई सुविधा मौजूद भी नहीं है. इसे भी पढ़ें: नहीं">https://lagatar.in/would-not-have-seen-such-a-horrifying-sight-of-building-collapse/">नहीं

देखा होगा बिल्डिंग गिरने का ऐसा खौफनाक नजारा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही