Search

 
 
 

अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर होगा धमाका, AA22XA6 का कल रिवील होगा टाइटल

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म AA22xA6 लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर एटली कर रहे हैं.
 

Lagatar desk : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म AA22xA6 लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर एटली कर रहे हैं. अब इसी बीच फिल्म के मेकर्स ऐलान किया है कि 8 अप्रैल को, यानी अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर, फिल्म का टाइटल पोस्टर रिलीज किया जाएगा.

 

 


बर्थडे पर बड़ा सरप्राइज

प्रोडक्शन कंपनी सन पिक्चर्स ने एक इंटेंस पोस्टर शेयर किया है, जिसमें भेड़िये जैसे डरावने हाथ और नुकीले नाखून नजर आ रहे हैं. इसके साथ कैप्शन लिखा-तैयार हो जाइए धमाके के लिए, टाइटल पोस्टर कल सुबह 11 बजे आएगा

 

हाई-ऑक्टेन एक्शन अवतार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म एक बड़े बजट की हाई-ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर होगी, जिसमें अल्लू अर्जुन पहले से बिल्कुल अलग और इंटेंस अवतार में नजर आएंगे. फैंस को उनके एक नए और अनदेखे रूप की झलक देखने को मिलेगी.

 

दीपिका पादुकोण की एंट्री

इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण फीमेल लीड रोल निभाएंगी. यह पहली बार होगा जब अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण स्क्रीन शेयर करेंगे. इससे पहले दीपिका, एटली के साथ फिल्म जवान में काम कर चुकी हैं.

 

 भारी-भरकम बजट

खबरों के अनुसार, फिल्म का बजट करीब 800 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जिससे साफ है कि इसे बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है.

 

पिछली फिल्म रही ब्लॉकबस्टर

अल्लू अर्जुन की पिछली फिल्म पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी. सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था. इसमें रश्मिका मंदाना और फहद फाजिल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे.

 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही