Search

 
 
 

CBI की टीम ने साहिबगंज जिला खनन कार्यालय में दस्तावेजों की जांच की

अवैध खनन की जांच के लिए साहिबगंज गयी सीबीआई की टीम ने गुरुवार को जिला खनन कार्यालय में दस्तावेज की जांच की. जिला खनन पदाधिकारी से माइनिंग की गतिविधियों के सिलसिले में जानकारी और आवश्यक दस्तावेज लिये.
 
जिला खनन कार्यालय में दस्तावेज की जांच करने पहुंची सीबीआई की टीम

Ranchi : अवैध खनन की जांच के लिए साहिबगंज गयी सीबीआई की टीम ने गुरुवार को जिला खनन कार्यालय में दस्तावेज की जांच की. जिला खनन पदाधिकारी से माइनिंग की गतिविधियों के सिलसिले में जानकारी और आवश्यक दस्तावेज लिये.

 

सीबीआई की टीम मंगलवार की शाम अवैध खनन की जांच करने के लिए साहिबगंज पहुंची थी. जांच के दौरान गुरुवार को सीबीआई की टीम ने जिला खनन कार्यालय में दस्तावेज की जांच की. 

 

सीबीआई ने जिला खनन पदाधिकारी से जिले में माइनिंग लीज, उनके द्वारा किये गये खनन कार्य, रॉयल्टी वसूली से संबंधित ब्योरे की जानकारी ली. साथ ही इससे जुड़े दस्तावेज भी लिये. 

Uploaded Image

 

सीबीआई अधिकारियों के दल ने खनन कार्य से जुड़े लोगों के अलावा कुछ अन्य लोगों को भी समन जारी कर पूछताछ के लिए सर्किट हाउस में बुलाया था. सीबीआई द्वारा जारी किये गये समन के आलोक में हाजिर हुए लोगों से जिले में वैध और अवैध माइनिंग से जुड़े मामलों की जानकारी ली गयी.

 

सीबीआई ने अवैध खनन की जांच के दौरान बुधवार को स्टीमर घाट और नींबू पहाड़ का निरीक्षण किया. इस दौरान नींबू पहाड़ के पास माइिंग लीज धारक अनुपस्थित पाये गये. बताया जाता है कि सीबीआई के आने की सूचना पर नींबू पहाड़ के पास वैध माइनिंग लीज धारक भी अनुपस्थित पाये गये थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही