Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आज रात ईरान में एक सभ्यता का अंत होने वाला है, खार्ग आइलैंड पर हमले के बाद ट्रंप का सनसनीखेज पोस्ट

यह पोस्ट पढ़ कर पूरी दुनिया भर में हड़कंप मच गया है. ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान में एक सभ्यता का अंत होने वाला है. ऐसी तबाही मचेगी, जिससे वापस आना ईरान के लिए मुमकिन नहीं होगा. टोटल रेजीम चेंज होगा.
Advertisement
Advertisement

Washington  : ईरान में एक सभ्यता का अंत होने वाला है. आज की रात ईरान के लिए कयामत की रात हो सकती है. खार्ग आइलैंड पर अटैक के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सनसनीखेज सोशल मीडिया पोस्ट किया है.

 

यह पोस्ट पढ़ कर पूरी दुनिया भर में हड़कंप मच गया है. ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान में एक सभ्यता का अंत होने वाला है. ऐसी तबाही मचेगी, जिससे वापस आना ईरान के लिए मुमकिन नहीं होगा. टोटल रेजीम चेंज होगा.

 

Uploaded Image

 

ट्रंप ने लिखा, मैं ऐसा नहीं चाहता लेकिन शायद यही होगा. हालांकि उन्होंने कहा कि ईरान में अब  सत्ता में पूरी तरह परिवर्तन हो चुका है. लेकिन जहां अलग, बुद्धिमान और कम कट्टरपंथी सोच वाले लोग हैं, तो शायद कुछ क्रांतिकारी और अद्भुत घटित हो सकता है, कौन जानता है?

 

उन्होंने लिखा, आज रात हमें पता चल जायेगा. यह  विश्व के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में से एक होगा. लिखा कि 47 वर्षों के जबरन वसूली, भ्रष्टाचार का अंत होगा. ईरान के महान लोगों पर ईश्वर की कृपा बनी रहे.  


 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

 


 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही