Search

 
 
 

सीजफायर की डेडलाइन खत्म होने से पहले खार्ग द्वीप पर अमेरिका-इजरायल का हमला, ईरान में रेल सेवा भी ठप

ट्रंप द्वारा दी गयी सीजफायर की डेडलाइन खत्म होने से पहले ही  ईरान के खार्ग द्वीप परअमेरिका और इजरायल द्वारा एयरस्ट्राइक किये जाने की खबर है. ईरान के सर्वाधिक महत्वपूर्ण तेल डिपो, खार्ग आइलैंड पर भीषण हमला हुआ है.यहां 30 मिलियन बैरल से अधिक तेल जमा करने की क्षमता वाले विशाल स्टोरेज टैंक हैं.
 

 Washington : ट्रंप द्वारा दी गयी सीजफायर की डेडलाइन खत्म होने से पहले ही  ईरान के खार्ग द्वीप परअमेरिका और इजरायल द्वारा एयरस्ट्राइक किये जाने की खबर है. ईरान के सर्वाधिक महत्वपूर्ण तेल डिपो, खार्ग आइलैंड पर भीषण हमला हुआ है.

 

अल-अरबी टीवी की रिपोर्ट के अनुसार हमला इतना खतरनाक था कि पूरे द्वीप में धमाके सुनाई दिये. दरअसल यह द्वीप ईरान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. ईरान का लगभग 90 फीसदी कच्चा तेल यहीं से एक्सपोर्ट होता है. यहां 30 मिलियन बैरल से अधिक तेल जमा करने की क्षमता वाले विशाल स्टोरेज टैंक हैं.   

 

इसके अलावा इजराइल ने ईरान के रेल नेटवर्क पर भीषण एयरस्ट्राइक की है.  इस हमले से पूरे ईरान में रेल सेवा ठप हो  जाने की सूचना  है. ईरान की सरकारी मीडिया का कहना है कि ईरान के काशान के पास याह्याबाद रेलवे ब्रिज पर किये गये हमले में दो लोग मारे गये है. तीन अन्य घायल हो गये हैं.

 

इजराइल ने  मशहद और इस्फहान स्थित रेलवे लाइन पर भी हवाई हमला किया गया है. इन दोनों जगहों की सभी रेल सेवा रद्द किये जाने की खबर है. हमले से पूर्व इज़राइल ने ईरान  के लोगों को ट्रेन से दूर रहने की चेतावनी दी थी.   

 
 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही