Tehran : इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) का खुफिया संगठन प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल माजिद खादेमी मारा गया है. ईरान की सरकारी मीडिया ने आज सोमवार को इस खबर की पुष्टि कर दी है.
रिपोर्ट के अनुसार सोमवार तड़के इजरायली हमले में माजिद खादेमी मारा गया. आईआरजीसी ने इजरायली हमले को आपराधिक आतंकवादी हमले का नतीजा करार देते हुए अमेरिकी-यहूदी शासन को जिम्मेदार ठहराया.
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सोमवार सुबह तेहरान और उसके आसपास के इलाको में इजरायल-अमेरिका ने भारी हवाई हमले किये. ब्रिगेडियर जनरल माजिद खादेमी ईरान के सर्वाधिक पावरफुल सुरक्षा अधिकारियों में गिना जाता था.
उसे जून 2022 में आईआरजीसी के खुफिया संरक्षण संगठन का प्रमुख बनाया गया था. खादेमी केवल एक सामरिक अधिकारी नहीं था. उसने राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक रक्षा विज्ञान में पीएचडी की हासिल की थी.
15 जून, 2025 को इजराइली हमले में IRGC के खुफिया संगठन के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद काजेमी और उनके डिप्टी हसन मोहाकिक मारे गये थे.
इस घटना के 6 दिन के बाद ईरान ने ब्रिगेडियर जनरल माजिद खादमी को IRGC खुफिया संगठन का प्रमुख बनाया था. इनसे पहले खादमी ईरान के रक्षा मंत्रालय में इंटेलिजेंस प्रोटेक्शन ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment