Search

 
 
 

ईरान में मार गिराये गये F-15E ईगल के लापता पायलट को अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस ने रेस्क्यू किया

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि दूसरे क्रू मेंबर को भारी गोलीबारी’के बीच ढूंढकर रेस्क्यू कर लिया गया है. हालांकि ऑपरेशन अभी जारी है,  क्योंकि रेस्क्यू टीम का सुरक्षित ईरान से बाहर निकालने का काम बाकी है.
 

Washington :  अमेरिका-ईरान वार को लेकर एक अहम खबर आयी है. ईरान में मार गिराये गये F-15E ईगल के बाद लापता पायलट(वेपन सिस्टम्स ऑफिसर) को अमेरिका ने खोज लिया है.

 

सूत्रों के अनुसार अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस की रेस्क्यू टीमों को पायलट तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. ईरान की सरजमी पर अमेरिकी स्पेशल फोर्से को भारी गोलीबारी का सामना करना पड़ा.

 

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि दूसरे क्रू मेंबर को भारी गोलीबारी’के बीच ढूंढकर रेस्क्यू कर लिया गया है. हालांकि ऑपरेशन अभी जारी है,  क्योंकि रेस्क्यू टीम का सुरक्षित ईरान से बाहर निकालने का काम बाकी है.

 

 रिपोर्ट में अमेरिकी सेना के सूत्रों के हवाले से कहा गया कि F-15 के दूसरे लापता पायलट को शनिवार रात को ढूंढ़ लिया गया था. रेसक्यू करने के क्रम भारी गोलीबारी हुई.  

 

जानकारी के अनुसार  शुक्रवार को कुवैत के ऊपर उड़ान भर रहे अमेरिकी एयरक्राफ्ट को ईरान ने मार गिराया था. हालांकि इसके पायलट इंजेक्ट कर सुरक्षित रूप से बाहर निकल गये थे. एक पायलट अमेरिका को सुरक्षित मिला था, जबकि दूसरा पायलट लापता हो गया.

 

दूसरे पायलट के ईरानी क्षेत्र  में गिरे होने की सूचना थी. इस खबर के बाद अमेरिकी सेना मे हड़कंप मच गया. उसके बाद अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस ईरान के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में लापता हुए अमेरिकी पायलट कोअमेरिका सेना खोजने लगी..

 

उधर  ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) भी पूरे इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रहे थे.  स्पेशल फोर्सेस इस बात से डर रहे थे कि कहीं पायलट आईआरजीसी को हाथ न लग जाये. 

 

अहम बात यह है कि आईआरजीसी ने पायलट को खोजने के लिए स्थानीय लोगों से भी अपील की थी और पायलट को जिंदा पकडेंगे तो  60000 डॉलर का इनाम मिलेगा. यहां तक कि ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने बयान जारी कर इसे जंग का टर्निंग पॉइंट करार दिया था. दावा किया था कि युद्ध का स्वरूप अब पूरी तरह बदल चुका है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही