Search

 
 
 

छठ पूजा के बाद रांची में चला सफाई अभियान

छठ महापर्व के सफल समापन के बाद रांची नगर निगम ने पूरे शहर में सफाई अभियान चलाया. निगम की टीम ने खास तौर पर सभी प्रमुख जलाशयों और छठ घाटों की सफाई पर ध्यान दिया
 

Ranchi : छठ महापर्व के सफल समापन के बाद रांची नगर निगम ने पूरे शहर में सफाई अभियान चलाया. निगम की टीम ने खास तौर पर सभी प्रमुख जलाशयों और छठ घाटों की सफाई पर ध्यान दिया. सफाई मित्रों ने घाटों पर पड़ी पूजा सामग्री, फूल-माला, नारियल, कपड़े और दूसरे कचरे को इकट्ठा कर सही तरीके से निस्तारित किया.

 


प्रशासक के निर्देश पर सभी वार्ड सुपरवाइजर और जोनल सुपरवाइजर की निगरानी में यह अभियान चलाया गया. घाटों के साथ-साथ उनके आसपास की गलियों, मोहल्लों और सड़कों की भी सफाई की गई ताकि पूरे इलाके में स्वच्छता बनी रहे और किसी तरह की दुर्गंध या गंदगी न फैले.

 


नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे जलाशयों में कचरा या पूजा सामग्री न फेंकें और शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में निगम का सहयोग करें. साथ ही नागरिकों से यह भी आग्रह किया गया है कि वे अपने आस-पास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी खुद भी निभाएं

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही