Search

स्थापना दिवस पर टाउन हॉल में रंगारंग कार्यक्रम

धनबाद : झारखंड के 21 वें स्थापना दिवस पर सोमवार को न्यू टाउन हॉल में जिला प्रशासन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सभी जनप्रतिनिधियों ने धरती आबा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया.कार्यक्रम में सांसद धनबाद पशुपतिनाथ सिंह, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, उपायुक्त संदीप सिंह, एसएसपी संजीव कुमार ने स्नातक प्रशिक्षित 43 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में कला निकेतन के कलाकरों ने महारास समूह नृत्य कर अतिथियों का स्वागत फूलों से किया. संस्था ने बिरसा की पुकार नाटक का मंचन भी किया. भारतीय लोक कल्याण संस्थान रांची द्वारा मुंडारी व छउ नृत्य, श्रुति चंद्रा ने कत्थक नृत्य व उनके समूह ने क्लासिकल कृष्ण ढुंगाढुंगा प्रस्तुत किया. सरसी चन्द्रा ग्रुप ने भारतनाट्यम तथा आरोही नाट्य मंच ने कुरमाली झुमर नृत्य प्रस्तुत किया. मंच संचालन घनश्याम दुबे ने किया. कार्यक्रम में चिरकुंडा नगर पर्षद अध्यक्ष डबलु बाउरी, उप विकास आयुक्त दशरथ चंद्र दास, नगर आयुक्त सत्येन्द्र कुमार, एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी, डीपीओ महेश भगत, विशेष कार्य पदाधिकारी सुशांत मुखर्जी, जिला शिक्षा अधीक्षक इंद्र भूषण सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रबला खेस, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल सहित तमाम प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/deoghar-mart-inaugurated-on-jharkhand-foundation-day/">झारखंड

स्थापना दिवस पर देवघर मार्ट का शुभारंभ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//