Search

 
 
 

108 एंबुलेंस कर्मियों की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने संजय सेठ से की मुलाकात

एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा राज्य मंत्री और राज्यसभा सदस्य संजय सेठ से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री सह झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ के प्रभारी रमाशंकर प्रसाद ने किया.
 

Ranchi : एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा राज्य मंत्री और राज्यसभा सदस्य संजय सेठ से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री सह झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ के प्रभारी रमाशंकर प्रसाद ने किया.


इस दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी, रांची जिला मंत्री सुबोध कुमार यादव, उदय शंकर, सुनील सिंह, रविकांत पाठक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

 

प्रतिनिधिमंडल ने एंबुलेंस कर्मचारियों की समस्याओं को विस्तार से रखते हुए सेवा शर्तों में अस्थिरता, वेतन भुगतान में अनियमितता, भ्रष्टाचार और श्रमिक अधिकारों के हनन जैसे मुद्दों को उठाया.

 

संजय सेठ ने सभी बातों को गंभीरता से सुना और तत्काल संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह से फोन पर बात की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

 

मंत्री ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी नहीं होगी और समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा. संघ ने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि जल्द ही सकारात्मक निर्णय सामने आएंगे.


https://lagatar.in/latehar-body-of-a-man-recovered-from-community-hall-police-engaged-in-identification

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही