Search

 
 
 

रामगढ़ जिले के हर घर में एक आपदा मित्र तैयार, आकस्मिक स्वास्थ्य परिस्थिति में बचाएंगे जान

डीसी ने कहा कि यह पहल जिले को सुरक्षित और जागरूक बनाने की दिशा में सशक्त कदम है. प्रशासन का लक्ष्य है कि हर नागरिक आकस्मिक स्वास्थ्य स्थिति में दूसरों की मदद करने में सक्षम हो सके.
 
फाइल फोटो.

डीसी की पहल का असर


Ramgarh : रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज की विशेष पहल पर जिले में 2 लाख लोगों को CPR व फर्स्ट एड प्रशिक्षण देने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है. इसका उद्देश्य आकस्मिक स्वास्थ्य परिस्थिति कार्डियक अरेस्ट, चॉकिंग, ब्लीडिंग, बर्न, फ्रैक्चर, वज्रपात, डूबने, शॉक, सांप काटने समेत दुर्घटनाओं में लोगों को तुरंत ममद देना है. डीसी ने कहा कि यह पहल जिले को सुरक्षित और जागरूक बनाने की दिशा में सशक्त कदम है. प्रशासन का लक्ष्य है कि हर नागरिक आकस्मिक स्वास्थ्य स्थिति में दूसरों की मदद करने में सक्षम हो सके. 


इस मेगा अभियान की शुरुआत पिछले जून में की गई थी. पहल के प्रथम चरण में पूरे जिले में गहन प्रशिक्षण देकर 3,229 मास्टर ट्रेनरों को तैयार किया गया. ये मास्टर ट्रेनर आगे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को CPR एवं फर्स्ट एड का कौशल सिखाने के लिए तैयार किए, जिससे जिले में प्रशिक्षण का व्यापक नेटवर्क तैयार हो सका.


दूसरे चरण में अभियान को क्रमबद्ध रूप से जिले के सभी विद्यालयों, पंचायतों, कारखानों एवं सार्वजनिक स्थलों तक विस्तारित किया गया. बड़ी संख्या में छात्रों, शिक्षकों, मजदूरों, स्वयं सहायता समूहों एवं आम नागरिकों ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया.


प्रशिक्षण से बढ़ा आत्मविश्वास, बची तीन लोगों की जान


प्रशिक्षण के बाद लोगों में आकस्मिक स्वास्थ्य स्थितियों में त्वरित कार्रवाई करने का आत्मविश्वास उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है. विगत 6 महीनों में जिले में 3 लोगों की जान CPR देकर सफलतापूर्वक बचाई गई, जो इस अभियान की सफलता का स्पष्ट प्रमाण है. आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम में भी इसे शामिल किया गया है. प्रत्येक शिविर में आने वाले लोगों को भी CPR एवं फर्स्ट एड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही