सांसद-विधायक ने टूर्नामेंट का किया उद्घाटन, विधायक की गेंदबाजी पर सांसद ने की बल्लेबाजी साईं वेल्स बनाम डॉल्फिनोज क्रिकेट टीम के बीच खेला गया उद्घाटन मैच Hazaribagh : हजारीबाग के वेल्स क्रिकेट मैदान में शहर के प्रतिष्ठित देव परिवार की ओर से प्रायोजित हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित स्व. नरेश देव एवं स्व.सुशीला देव "ए डिवीजन" क्रिकेट टूर्नामेंट- 2022-23 का उद्घाटन बुधवार को किया गया. सांसद जयंत सिन्हा और सदर विधायक मनीष जायसवाल ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया. इस दौरान विधायक मनीष जायसवाल की गेंदबाजी पर सांसद जयंत सिन्हा ने बल्लेबाजी की. उद्घाटन मैच साईं वेल्स बनाम डॉल्फिनोज क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-rjds-iftar-party-on-thursday-in-charge-jayprakash-yadav-reached-ranchi/">झारखंड
राजद की इफ्तार पार्टी गुरुवार को, प्रभारी जयप्रकाश यादव पहुंचे रांची
ने Adani के शेयरों में बढाई हिस्सेदारी, कांग्रेस भड़की, कहा, बीमा कंपनी को धन लगाने को विवश किया जा रहा है
राजद की इफ्तार पार्टी गुरुवार को, प्रभारी जयप्रकाश यादव पहुंचे रांची
वेल्स क्रिकेट मैदान के विकास पर बारीकी से चर्चा
उद्घाटन के बाद सांसद जयंत सिन्हा ने सदर विधायक सह एचडीसीए के अध्यक्ष मनीष जायसवाल से वेल्स क्रिकेट मैदान के विकास पर बारीकी से चर्चा की. इसमें विधायक ने बताया कि पिछले पांच-छह वर्षों में वेल्स क्रिकेट मैदान के विकास में युद्धस्तर पर कई कार्य हुए हैं और मैदान को क्रिकेट के अनुरूप बनाया गया है. आज से करीब पांच वर्ष पूर्व जिस ग्राउंड में क्रिकेट की सुविधा नगण्य थी, उसमें व्यापक बदलाव आया है। ग्राउंड का बाउंड्री वॉल, ग्रीन वॉल, मैदान का कायाकल्प के साथ ग्रास और स्प्रिंकलर लगाया गया है. मैदान में रात्रि टूर्नामेंट के लिए फ्लडलाइट और टर्फ विकेट का निर्माण किया गया है. पवेलियन का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और आने वाले समय में प्रैक्टिस मैदान, जिम, प्रैक्टिस क्रिकेट एवं खेल सुविधा के साथ आधारभूत संरचना को बढ़ावा देने पर विशेष कार्य किया जाएगा. वेल्स क्रिकेट मैदान में हुए व्यापक बदलाव के लिए विधायक सह एचडीसीए के अध्यक्ष मनीष जायसवाल को सांसद जयंत सिन्हा ने बधाई दी और कहा कि निश्चित रूप से एचडीसीए का प्रयास सराहनीय है.खेल का जीवन में विशेष महत्व : सांसद
सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि खेल का जीवन में विशेष महत्व है और खेल के विकास के लिए कार्य होने बेहद जरूरी हैं. इसे भी पढ़ें :एलआईसी">https://lagatar.in/lic-increases-stake-in-adani-shares-congress-furious-says-insurance-company-is-being-forced/">एलआईसीने Adani के शेयरों में बढाई हिस्सेदारी, कांग्रेस भड़की, कहा, बीमा कंपनी को धन लगाने को विवश किया जा रहा है
Leave a Comment