Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू का एक परिवार आज 12 बजे मुख्यमंत्री आवास के बाहर करेगा आत्मदाह, सीओ के खिलाफ खोला मोर्चा

Palamu : जिले के पड़वा प्रखंड के सीओ के खिलाफ एक ट्रैक्टर मालिक ने मोर्चा खोल दिया है. सीओ के खिलाफ ट्रैक्टर मालिक परिवार संग आत्मदाह करने का फैसला किया है. जिसके बाद पूरा परिवार पलामू में स्थित अपने घर से सोमवार की रात 12 बजे रांची के लिए निकल गया है. बता दें कि पलामू जिले में प्रखंड अधिकारियों के द्वारा लगातार अवैध बालू ढोने के लिए ट्रैक्टर मालिकों से उगाही करने का मामला सामने आता रहा है. इसे भी पढ़ें - लाइव">https://lagatar.in/famous-pakhawaj-player-got-heart-attack-during-live-program-died/">लाइव

कार्यक्रम के दौरान मशहूर पखावज वादक को आया हार्ट अटैक, मौत

 5 हजार लेने के बाद भी ट्रैक्टर पकड़ने का आरोप 

बता दें कि पलामू जिले के पड़वा प्रखंड से एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में पड़वा सीओ चंद्रदेव प्रसाद पर आरोप लगाया जा रहा है. वीडियों में मुन्ना प्रसाद नामक व्यक्ति कहते हुए दिख रहा है कि पांच हजार लेने के बावजूद कल रात को ट्रैक्टर पकड़ कर थाने में लगा दिया गया और पैसे की डिमांड की जा रही है. मुन्ना कह रहा है कि पड़वा सीओ द्वारा 16 जनवरी 2023 को बालू ढुलाई करने के लिए 5 हजार रुपये महीने मांग की गई थी ,हमने 16 जनवरी को ही पड़वा सीओ के पीए रितिक पांडे के माध्यम से उन्हें पैसा भेजवा दिया. सीओ ने 6 फरवरी की रात मेरा ट्रैक्टर को पकड़कर थाने में लगा दिया गया और पैसे की डिमांड की गई. जिससे परेशान होकर हमलोग मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह करने का फैसला लिया है. जिसके जिम्मेदार पड़वा सीओ होंगे. इसे भी पढ़ें - तुर्की">https://lagatar.in/earthquake-tremors-again-in-turkey-today-president-rajab-tayyab-announced-seven-days-of-national-mourning/">तुर्की

में आज फिर भूकंप के झटके, राष्ट्रपति एर्दोआन ने सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही