Search

 
 
 

तुर्की में आज फिर भूकंप के झटके, राष्ट्रपति एर्दोआन ने सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की

 
Turkey :  तुर्की में आज फिर भूकंप के झटके महसूस किये गये. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 थी.  सोमवार को भी तुर्की में सुबह से शाम तक तीन बार भूंकप के झटके महसूस किये गये. पहला भूकंप सुबह 4 बजे आया था. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.8 तीव्रता थी. दूसरी बार भूंकप की 7.5  तीव्रता और तीसरी बार 6 तीव्रता रही. पिछले 24 घंटे में तुर्की और सीरिया में अब तक 4360 लोगों की मौत हो चुकी है. राहत-बचाव कार्य अभी भी चल रहा है. मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. (पढ़ें, खूंटी">https://lagatar.in/khunti-mother-daughter-died-due-to-house-fire/">खूंटी

: घर में आग लगने से मां बेटी की मौत)

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने एर्दोआन से फोन पर की बात

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है.  वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने एर्दोआन को फोन कर वहां का हालचाल जाना. संकट की इस घड़ी में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सहयोगी ने  तुर्की के प्रति संवेदना व्यक्त की और मदद के लिए हाथ बढ़ाया. व्हाइट हाउस ने कहा कि वह खोज और बचाव दल भेजे रहे हैं. इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-137-students-fall-ill-after-consuming-mess-food-admitted-to-hospital/">कर्नाटक

: मेस का खाना खाने के बाद 137 छात्रों की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

भूंकप से दलहा तुर्की और सीरिया, अबतक 4360 लोगों की गयी जान

सोमवार को तुर्की और सीरिया में आये भूकंप से तबाही मच गयी. सदी के सबसे शक्तिशाली भूकंप ने तुर्की और सीरिया को दहला दिया.  दोनों देशों में अब तक 4360 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. वहीं कई लोग घायल हुए हैं. भूकंप की तीव्रता 7.8 होने के कारण कई इमारतें भरभराकर गिर गयीं. मलबे के अंदर अभी भी कई लोग फंसे हैं. तुर्की प्रशासन का कहना है कि अभी तक 5606 इमारतें गिर चुकी हैं. तबाही का यही मंजर सीरिया में भी देखने को मिला है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह झटके (आफ्टर शॉक) अभी अगले एक महीने तक लग सकते हैं. दरअसल आफ्टर शॉक कंडीशन उस समय को कहते हैं, जब भूकंप आने के बाद छोटे-छोटे झटके लगते रहते हैं. कई बार यह आफ्टर शॉक कंडीशन कई महीनों तक बनी रहती है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/only-20-percent-private-nursing-homes-of-hazaribagh-have-got-noc-from-fire-brigade/">हजारीबाग

के सिर्फ 20 फीसदी प्राइवेट नर्सिंग होम को फायर बिग्रेड से मिला है एनओसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही