Search

 
 
 

खूंटी : घर में आग लगने से मां बेटी की मौत

 
Khunti : जिले के खूंटी थाना क्षेत्र स्थित एसएसएस स्कूल के पीछे स्थित अमृतपुर गांव में एक घर में आग लग गयी. आग की चपेट में आने से मां - बेटी की मौत हो गयी है. यह घटना सोमवार देर रात की बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. अग्निशमन विभाग की टीम भी  मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. तब तक पूरा घर जलकर राख हो गया.

 शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना

आशंका जतायी जा रही है कि मंगलवार की सुबह घर में शार्ट सर्किट होने से आग लग गयी होगी. इसमें 75 वर्षीय सुशाना कच्छप और उनकी 35 वर्षीय मूक-बधिर पुत्री पुष्पा कच्छप की मौत हो गयी. सुबह करीब 5 बजे घटना की जानकारी खूंटी थाना को मिली.  सूचना मिलते ही थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने घर में लगी आग को किसी तरह बुझाया, इसके बाद घर से मां और बेटी के शव को बाहर निकाला. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही मामले की जांच में जुट गयी है. इसे भी पढ़ें - कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-137-students-fall-ill-after-consuming-mess-food-admitted-to-hospital/">कर्नाटक

: मेस का खाना खाने के बाद 137 छात्रों की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही