Search

 
 
 

रामायण स्क्रीनिंग में Ranbir Kapoor को एक फैन ने भेंट की ‘राम मंदिर’ वाली बनियान

रणबीर कपूर की स्टारर फिल्म 'रामायण' रिलीज को तैयार है.जो दिवाली के मौके पर रिलीज होगी.इसी बीच रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायलर हो रहा है.जिसमे एक फैन रणबीर को एक खास तोफा दे रहा
 

Lagatar desk : रणबीर कपूर की स्टारर फिल्म 'रामायण' रिलीज को तैयार है.जो दिवाली के मौके पर रिलीज होगी.इसी बीच रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायलर हो रहा है.जिसमे एक फैन रणबीर को एक खास तोफा दे रहा  है. 

 

 

फैन ने दिया खास गिफ्ट


हाल ही में लॉस एंजिल्स में फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग के दौरान एक साउथ एशियन बुटीक नजराना के प्रतिनिधि ने रणबीर कपूर से मुलाकात की. उन्होंने रणबीर की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए उन्हें राम मंदिर की आकृति से प्रेरित एक खास डिजाइन की गई  एक गिफ्ट की. रणबीर को यह तोहफा बेहद पसंद आया और उन्होंने इसके पीछे की भावना की दिल खोलकर सराहना की.

 

फिल्म को लेकर बढ़ा उत्साह


नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर दुनियाभर में जबरदस्त उत्साह है. 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म की पहली झलक रामा ग्लिम्प्स रिलीज की जाएगी. हालांकि, लॉस एंजिल्स में चुनिंदा दर्शकों को इसका प्रीव्यू पहले ही दिखाया जा चुका है, जिसे शानदार प्रतिक्रिया मिली है.

 


इस खास स्क्रीनिंग में निर्देशक नितेश तिवारी, निर्माता नमित मल्होत्रा और रणबीर कपूर खुद मौजूद थे. दर्शकों के मुताबिक करीब 2 मिनट 30 सेकंड का यह टीज़र बेहद भव्य और रोमांचक है, जिसे 4D सिनेमाघरों में देखने की सलाह दी जा रही है.

 

संगीत भी होगा खास


फिल्म की एक और बड़ी खासियत इसका म्यूजिक है. इसके लिए दो दिग्गज संगीतकार ए.आर. रहमान और हैंस जिमर साथ आए हैं. शुरुआती प्रतिक्रियाओं के मुताबिक, फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर बेहद दमदार और ‘नेक्स्ट लेवल’ का बताया जा रहा है.

 

क्लासिक तुलना की चर्चा


फैंस रणबीर कपूर के इस किरदार की तुलना अरुण गोविल द्वारा निभाए गए भगवान राम के आइकॉनिक रोल से कर रहे हैं. इससे साफ है कि दर्शकों की उम्मीदें इस फिल्म से काफी ज्यादा हैं.
फिल्म की भव्यता, स्टारकास्ट और शानदार म्यूजिक को देखते हुए माना जा रहा है कि 2026 में रिलीज होने वाली ‘रामायण: पार्ट वन’ भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित हो सकती है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही