Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेंट जेवियर्स स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों को दिया गया फेयरवेल

Ranchi : सेंट जेवियर्स स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में फेयरवेल कम ब्लेसिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के प्रो. धर्मेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

 

मुख्य अतिथि प्रो. धर्मेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में विद्यालय से जुड़ी स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि वे स्वयं सेंट जेवियर्स स्कूल, डोरंडा के पूर्व छात्र रहे हैं और कक्षा 4 तक यहीं अध्ययन किया.इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स, हजारीबाग तथा सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से शिक्षा प्राप्त की. उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रबंधन को विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार और मूल्य विकसित करने के लिए धन्यवाद दिया.

 

विद्यालय के प्राचार्य फादर पुलदेव सोरेंग एस.जे. ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की. साथ ही उन्होंने यह घोषणा की कि जो विद्यार्थी 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें विद्यालय की ओर से लैपटॉप प्रदान किया जाएगा.

 

कार्यक्रम में ले. कर्नल शंकल्प शुक्ला के पिता श्री शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन और बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पुरस्कार प्रदान किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी एक सैनिक के समान है और उसे अपने कर्मों से राष्ट्र को गौरवान्वित करना चाहिए.कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया.

 

पुरस्कार एवं सम्मान

 

मेजर शंकल्प शुक्ला मेमोरियल अवार्ड (बेस्ट स्पोर्ट्सपर्सन):

श्रुति सपना टूटी, नितिन आदर्श लाकड़ा

 

डॉ. चौबे मेरिट सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी (अंग्रेज़ी में सर्वोच्च अंक):
एलिशा

बेस्ट कैप्टन ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र:
दीपिका आइंद

 

श्री के. वी. रामकृष्ण शास्त्री शील्ड (विज्ञान विषय में सर्वोच्च अंक – M, P, C & B):
मोहम्मद

 

विज्ञान संकाय में सर्वोच्च समग्र अंक:
मोहम्मद

वाणिज्य संकाय में सर्वोच्च समग्र अंक:
अर्पणा आकांक्षा एक्का

मानविकी संकाय में सर्वोच्च समग्र अंक:
वकीता प्रकृति कुजूर

वाणिज्य विषयों में सर्वोच्च अंक:
पिंकी पूर्ति

मानविकी विषयों में सर्वोच्च अंक:
वकीता प्रकृति कुजूर

हीरा प्रसाद शील्ड (सबसे प्रतिबद्ध विद्यार्थी):
ईवा लवलीन केरकेट्टा, मोहित एक्का

मदर टेरेसा अवार्ड (सबसे करुणाशील विद्यार्थी):
वर्षा मिंज, आर्यन टिग्गा

मेजर शंकल्प शुक्ला अवार्ड – बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2024–25):
सूर्यांशी प्रियंका टोप्पो


कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना और विद्यालय गीत के साथ हुआ.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही