Search

 
 
 

बेटी के ससुराल से वापस आने के दौरान ट्रेन से गिरकर पिता की मौत, जांच में जुटी GRP

जिले के  मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गादी श्रीरामपुर पंचायत अंतर्गत चुंगलो गांव निवासी 60 वर्षीय किशोरी पंडित का शव गरहाटांड टांड़ के पास रेलवे पटरी के किनारे संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है. मंगलवार को स्थानीय ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के किनारे शव देखा, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.
 

 

 

Giridih: जिले के  मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गादी श्रीरामपुर पंचायत अंतर्गत चुंगलो गांव निवासी 60 वर्षीय किशोरी पंडित का शव गरहाटांड टांड़ के पास रेलवे पटरी के किनारे संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है. मंगलवार को स्थानीय ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के किनारे शव देखा, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.

ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गिरिडीह सदर अस्पताल ले आई. मृतक की पहचान चुंगलो गांव के किशोरी पंडित के रूप में हुई. परिजनों के मुताबिक, किशोरी पंडित कुछ दिन पूर्व अपनी बेटी के घर जमुई गए थे और मधुपुर-गिरिडीह ट्रेन से लौटते समय ट्रेन से गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई.

 

मृतक के भतीजे राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि परिचितों द्वारा दूरभाष के माध्यम से घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम चल रहा है. जीआरपी पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही