Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला में बैलगाड़ी से दबकर पांच साल के बच्चे की मौत

Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : घाटशिला अनुमंडल में पांच साल के एक बच्चे की बैलगाड़ी के नीचे आ जाने से मौत हो गई. घटना कुमड़ाशोल पंचायत के पड़सा गांव की है, जहां सोमवार को गोबर लदी बैलगाड़ी के पहिये के नीचे आ जाने से बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है. पहिये के नीचे आने से गंभीर रूप से जख्मी बच्चे को आनन-फानन में उसके माता-पिता डुमरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बैलगाड़ी में गोबर लादकर खेत जा रहे थे माता-पिता

बताया जाता है कि सोमवार सुबह कुमड़ाशोल के निबाई हांसदा और उसकी पत्नी बैलगाड़ी में गोबर लादकर घर से अपने खेत जा रहे थे. माता-पिता ने पांच वर्षीय बेटा मार्शाल हांसदा को बैलगाड़ी के ऊपर में बैठा दिया. खेत उबड़-खाबड़ होने के कारण बच्चा नीचे गिर गया और उसके ऊपर से भारी-भरकम बैलगाड़ी पार हो गई. उसके बाद तुरंत बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तबतक बच्चे की मौत हो गई.

फट गया था बच्चे का फेफड़ा

प्रभारी चिकित्सक ने बताया कि बच्चे को अस्पताल लाते ही तुरंत ऑक्सीजन लगा दिया गया था, परंतु कोई लाभ नहीं हुआ. कुछ क्षण में ही बच्चे की मौत हो गई. बैलगाड़ी की भार की वजह से उसका फेफड़ा फट गया था और आंख भी बाहर आ गई थी. इस दिल दहलाने वाली घटना से इलाके में मातम पसर गया है. वहीं बच्चे के माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही