Search

 
 
 

Ranchi News: दीपावली से पहले सरकार का तोहफा, पेंशनधारियों के खाते में भेजी एकमुश्त दो महीने की राशि

Ranchi News: जिला प्रशासन ने बताया कि जिन लाभुकों के बैंक खातों में अब तक पेंशन की राशि नहीं पहुंची है, उन्हें अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है. लाभुक अपने संबंधित बैंक में जाकर आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं, ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके.
 
सर्वजन पेंशन योजना
  • 2.55 लाख पेंशनधारियों के खाते में 51.10 करोड़ रुपये ट्रांसफर
  • आधार से लिंक नहीं कराने वाले लाभुकों का भुगतान अटका
  • तमाड़ में सबसे अधिक, कांके शहरी क्षेत्र में सबसे कम लाभुक

Ranchi News: राज्य सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत जिले के 2 लाख 55 हजार 534 लाभुकों के बैंक खातों में दीपावली से पहले अक्टूबर और नवंबर 2026 की पेंशन राशि भेज दी गई है. दो महीने की पेंशन के रूप में प्रत्येक लाभुक के खाते में 2 हजार रुपए (प्रति माह 1 हजार रुपए) DBT के माध्यम से हस्तांतरित किए गए हैं. इस मद में कुल 51 करोड़ 10 लाख 68 हजार रुपए का भुगतान किया गया है.

इसे भी पढ़ें:

जिला जनसंपर्क कार्यालय के अनुसार, पेंशन राशि का भुगतान जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लाभुकों को किया गया है. योजना का लाभ वृद्धजनों, विधवा एवं एकल महिलाओं, दिव्यांगजनों सहित निर्धारित अन्य श्रेणियों के पात्र लोगों को दिया जाता है. इसका उद्देश्य जरूरतमंदों को नियमित आर्थिक सहायता देकर सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है.

 

जिला प्रशासन ने बताया कि जिन लाभुकों के बैंक खातों में अब तक पेंशन की राशि नहीं पहुंची है, उन्हें अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है. लाभुक अपने संबंधित बैंक में जाकर आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं, ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके.

 

प्रखंडवार आंकड़ों के अनुसार, तमाड़ में सबसे अधिक 20,689 पेंशनधारी हैं। वहीं कांके ग्रामीण क्षेत्र में 17,027 और मांडर में 16,115 लाभुक हैं. दूसरी ओर, कांके शहरी क्षेत्र में सबसे कम 340 लाभुकों को योजना का लाभ मिल रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही