Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जंगल में पत्ता तोड़ने के दौरान सर्पदंश से युवती की तबियत बिगड़ी

Chaibasa (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिला के गुवा में सर्पदंश से एक युवती की तबियत बिगड़ गई. युवती को इलाज के लिए गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि गुवा क्षेत्र के नुईया गांव निवासी माधुरी बागे अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित जंगल में पत्ता तोड़ने गई थी.


पत्ता तोड़ने के दौरान ही उसे एक जहरीले सांप ने काट लिया. इसके बाद वह जंगल से भागकर सीधे अपने घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी. इस बीच युवती की तबियत भी बिगड़ने लगी. इसके बाद युवती के माता-पिता उसे इलाज के लिए गुवा के सेल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही