Search

 
 
 

Ramayana Teaser X Review :भगवान राम के अवतार में छाए रणबीर,फैंस कर रहे जमकर तारीफ

रामायणम् का टीज़र आखिरकार रिलीज हो गया है. रणबीर कपूर की इस मेगा बजट फिल्म को लेकर फैंस लंबे समय से एक्साइटेड थे. टीज़र सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा हो रही है.रामायणम् का टीज़र आखिरकार रिलीज हो गया है. रणबीर कपूर की इस मेगा बजट फिल्म को लेकर फैंस लंबे समय से एक्साइटेड थे. टीज़र सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा हो रही है.
 

Lagatar desk : रामायणम् का टीज़र आखिरकार रिलीज हो गया है. रणबीर कपूर की इस मेगा बजट फिल्म को लेकर फैंस लंबे समय से एक्साइटेड थे. टीज़र सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा हो रही है.

 

इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और इसे नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं. रामायण की कहानी पर आधारित इस फिल्म को भव्य पैमाने पर पेश किया गया है, जिसे देखकर दर्शक काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं.

 

 

 

2 मिनट 38 सेकंड के टीज़र में दिखी पूरी झलक

करीब 2 मिनट 38 सेकंड के इस टीज़र में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के वनवास से लेकर रावण के आगमन तक कई अहम दृश्य दिखाए गए हैं. साई पल्लवी और रवि दुबे के साथ अयोध्या छोड़ने वाले भावुक दृश्य खास तौर पर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं.टीज़र में लिखी पंक्तियां भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं -जब-जब दुनिया में मचता है हाहाकार, वे प्रकट होते हैं सुनकर हमारी पुकार...

 

रणबीर कपूर के ‘राम’ अवतार की हो रही तारीफ

रणबीर कपूर  के भगवान राम के लुक और अभिनय की खूब तारीफ हो रही है. कई फैंस का कहना है कि उनका स्क्रीन प्रेजेंस बेहद प्रभावशाली है. वहीं रावण के किरदार में यश  की एंट्री को भी दमदार बताया जा रहा है.

 

‘आदिपुरुष’ से तुलना

टीज़र रिलीज होते ही लोगों ने इसकी तुलना आदिपुरुष  से करनी शुरू कर दी है. कुछ यूजर्स का कहना है कि जहां ‘आदिपुरुष’ के टीज़र में कई कमियां थीं, वहीं ‘रामायणम्’ में बेहतर विजुअल्स और भव्यता देखने को मिल रही है.

 

VFX को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया

हालांकि, जहां कई लोग फिल्म के ग्राफिक्स और विजुअल्स की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ दर्शकों को VFX थोड़ा वीडियो गेम या AI जैसा भी लगा. कुछ का मानना है कि फिल्म रिलीज से पहले पोस्ट-प्रोडक्शन में इन कमियों को सुधारा जा सकता है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही