Search

 
 
 

देवघर के अंतर राज्य बस पड़ाव अड्डा के बदहाली की तस्वीर

कभी बड़े अरमानों के साथ बनाया गया देवघर का अंतर-राज्य बस पड़ाव आज बदहाली और उपेक्षा का प्रतीक बन कर रह गया है. करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित यह बस अड्डा अब अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है.
 

Deoghar: कभी बड़े अरमानों के साथ बनाया गया देवघर का अंतर-राज्य बस पड़ाव आज बदहाली और उपेक्षा का प्रतीक बन कर रह गया है. करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित यह बस अड्डा अब अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है.

 

यहां पर जमीनी हकीकत और वास्तविक तस्वीर में बहुत कुछ अलग है. बस स्टैंड की स्थिति बेहद चिंताजनक है यात्री विश्राम गृह से लेकर पूरे परिसर में गंदगी का आलम है. मकड़ी का जाला, गंदे फर्श और अव्यवस्था हर जगह देखी जा रही है. सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है. बस स्टैंड में पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण शौचालय बंद पड़े हैं. बस कर्मचारियों ने बताया कि पानी की किल्लत के चलते महिलाओं को शौच के लिए बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है. 

 

साफ सफाई की स्थिति भी बेहद खराब है. जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यहां के स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत देवघर उपायुक्त नगर आयुक्त से भी की है, लेकिन इसका कोई फल नहीं निकला. अब लोग उम्मीद लगा रहे है कि आने वाले श्रावणी माह से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो सकती है. बाबाधाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए बस स्टैंड की स्थिति में तत्काल सुधार की जरूरत है.

 

https://lagatar.in/jac-8

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही