Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोमिया के मजदूर की मुंबई में मौत, संकट में परिवार

Advertisement
Advertisement

घर भेजता था पैसे

Bermo: गोमिया प्रखंड अंतर्गत छोटकी सिधावारा के प्रवासी मजदूर सुकेश्वर तुरी का शव शुक्रवार को उसके घर पहुंचा. वह मुंबई में रहकर ऑरिजिन इंटरप्राइजेज कंपनी में मजदूरी करता था. वहां उसकी तबियत बिगड़ गई थी. उनके साथी उसे जल्द ही एक निजी अस्पताल ले गए. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक का भाई भी मुंबई में ही काम करता है. कंपनी के मालिक ने शव को जहाज से भेजने की तत्काल व्यवस्था कर दी.

भाई शव लेकर गांव पहुंचा

बताया जाता है कि मृतक का भाई जलेश्वर शव को लेकर गांव पहुंचा. कंपनी की ओर से अभी मृतक के आश्रितों को कुछ भी मुआवजा नहीं मिला है. घर में मृतक के बूढ़े माता, पिता और पत्नी सहित तीन बच्चे हैं. मृतक के पिता भोला तुरी ने बताया कि उसका दो बेटे हैं. दोनों का अपना अपना परिवार है. पुत्र सुकेश्वर तुरी मुंबई में काम करता था और परिवार को पैसा भेजता था. अब उसके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट हो गया है.  

इसे भी पढ़ें- गोमिया">https://lagatar.in/a-dozen-mnrega-wells-damaged-in-gomia-there-is-a-possibility-of-loss-of-millions/75984/">गोमिया

में एक दर्जन मनरेगा कुएं क्षतिग्रस्त, लाखों के नुकसान होने की आशंका        

बताया जाता है कि घटना की जानकारी मिलने पर राज्य के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने गहरा दुःख प्रकट किया. उन्होंने कहा कि तत्काल प्रशासन की ओर से उन्हें राहत सामग्री दिलायी जाएगी. साथ ही मृतक की पत्नी को पारिवारिक लाभ और विधवा पेंशन योजना का लाभ दिलाने की मांग की जायेगी.

बता दें कि गोमिया प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से बड़े पैमाने पर मजदूर रोजगार के लिए मुंबई जाते हैं. इससे वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. कोरोना काल में कई मजदूरों की मौत होने से उनके परिवार के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गयी है.

[wpse_comments_template]

इसे भी पढ़ें-  GoodNews">https://lagatar.in/goodnews-license-process-begins-for-flight-from-bokaro-airport/76226/">GoodNews

: बोकारो एयरपोर्ट से उड़ान के लिए लाइसेंस प्रक्रिया शुरू      

इसे भी पढ़ें-    रांची:">https://lagatar.in/slot-published-for-vaccination-on-may-29-and-30-at-4-pm/76072/">रांची:

शाम 4 बजे 29 व 30 मई को वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट पब्लिश    

इसे भी पढ़ें- आरोप:">https://lagatar.in/accusation-corruption-in-ranchi-bau-admission-sc-selected-in-ews-quota/75965/">आरोप:

रांची BAU के एडमिशन में चल रहा करप्शन, EWS कोटे में SC का हुआ चयन

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही