Search

 
 
 

नववर्ष पर रांची के किशोरगंज देवी मंडप में महाआरती व भंडारे का होगा आयोजन

रांची के किशोरगंज चौक स्थित प्राचीन देवी मंडप में नववर्ष के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस साल भी भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा.
 
  • चार दिनों तक चलेगा धार्मिक कार्यक्रम

Ranchi : रांची के किशोरगंज चौक स्थित प्राचीन देवी मंडप में नववर्ष के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस साल भी भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा.

 

यह आयोजन एक जनवरी को शाम 7 बजे से होगा, जिसमें सुहागिन महिलाएं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु ग्राम देवी की आरती करेंगे. इससे पहले दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला चलेगा.

 

देवी मंडप के व्यवस्थापक लाल आशुतोष नाथ शाहदेव ने बताया कि महाआरती के 13वें महोत्सव को लेकर मंदिर समिति और श्रद्धालु तैयारियों में जुटे हुए हैं. कार्यक्रम की शुरुआत 31 दिसंबर से होगी. इस दिन शाम 6 बजे से “भोले की फौज” टीम द्वारा माता के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी.

 

एक जनवरी को सुबह 9 बजे सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन होगा. इसके बाद दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण किया जाएगा. शाम 5 बजे से माता का भव्य श्रृंगार किया जाएगा, जिसके पश्चात शाम 7 बजे महाआरती होगी. शाम 7:45 बजे से विशाल भंडारे (महाप्रसाद) का आयोजन किया जाएगा.

 

आयोजन की श्रृंखला आगे भी जारी रहेगी. दो जनवरी को शाम 7 से 9 बजे तक महिलाओं के बीच सुहाग पोटली का वितरण किया जाएगा. वहीं, तीन जनवरी को पूस पूर्णिमा के अवसर पर संध्या समय पूजा-अर्चना के बाद खीर प्रसाद का वितरण किया जाएगा.

 

मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन में शामिल होने और नववर्ष को भक्ति व उल्लास के साथ मनाने की अपील की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही