Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : महाशिवरात्रि पर गांधीपुर शिवघाट में लगेगा भव्य मेला, जुटेंगे हजारों श्रद्धालु

  • विधायक आलोक कुमार चौरसिया करेंगे उद्घाटन
  • जुटेंगे हजारों श्रद्धालु

Palamu :  चैनपुर प्रखंड अंतर्गत गांधीपुर शिवघाट में महाशिवरात्रि पर रविवार को भव्य मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. यह मेला गांधीपुर शिवघाट मेला समिति की ओर से लगाया जाएगा.

 

कार्यक्रम में भोजपुरी जगत के चर्चित स्टेज कलाकार गोलू राजा (पिरो, बिहार) और रोहतास जिले की प्रसिद्ध कलाकार बबीता किन्नर अपनी प्रस्तुति देंगी. दोनों कलाकार अपने गीत-संगीत से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे.

 

विधायक आलोक चौरसिया होंगे मुख्य अतिथि

मेला समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि स्थानीय विधायक आलोक कुमार चौरसिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे. वे सुबह 11 बजे दीप प्रज्ज्वलित कर मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. उनके साथ चैनपुर प्रखंड प्रमुख प्रभा देवी और उप प्रमुख सुनील सिंह भी मौजूद रहेंगे.

 

पलामू के सबसे पुराने मेलों में एक है महाशिवरात्रि मेला

मेला समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता दिवाकर दूबे ने बताया कि यह पलामू के सबसे पुराने मेलों में एक है. हालांकि कुछ वर्षों तक स्थानीय उदासीनता के कारण असामाजिक तत्वों का प्रभाव बढ़ गया था. लेकिन सशक्त कमेटी के गठन के बाद विगत तीन वर्षों से मेले को पुनर्जीवित किया गया है. 

 

महामंत्री विकास दूबे ने कहा कि मेला आपसी सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करता है. आसपास के दर्जनों गांवों के लोग समिति से जुड़कर मेला को सफल बनाने में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं.

 

उपाध्यक्ष श्यामलाल चौरसिया ने कहा कि यह मेला पूर्वजों की विरासत है और इसे संरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है. उन्होंने क्षेत्रवासियों से सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है.

 

मेले को सफल बनाने में ये निभा रहे सक्रिय भूमिका

मेले को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष राहुल चौरसिया, मंच संचालक अमलेश कुमार चौरसिया, मीडिया प्रभारी संदीप चौरसिया व अंबु चौरसिया, पंकज दूबे, विकास चौरसिया, बिफन चौरसिया, मुकेश तिवारी, दीपक तिवारी, अनुज चौरसिया, रविन्द्र शर्मा और आशुतोष तिवारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

 

इसके अलावा रविन्द्र चौरसिया, प्रदुम्न चौरसिया, शुभम चौरसिया, मंडल चौरसिया, दीपक चौरसिया, आशु पांडेय, जितेन्द्र चौरसिया, अमित राम, ज्ञानधन चौरसिया, संरक्षक रामलाल चौरसिया, राजकुमार पांडेय, प्रदीप दूबे, अजमल अंसारी, सुनील चौरसिया और समाजसेवी बबलू चौरसिया भी सक्रिय भूमिका में हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही