Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस में वापसी के बाद पहली बार चाईबासा पहुंचे डॉ. प्रदीप बालमुचू का भव्‍य स्‍वागत

Advertisement
Advertisement
Chaibasa: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सदस्यर डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू पार्टी में वापसी के बाद पहली बार शुक्रवार को चाईबासा पहुंचे. वरिष्ठ नेता कृष्ण सोय के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओें के साथ सुफलसाई चौक में उनका भव्य स्वागत किया गया. मोटरसाइकिल से बस स्टैंड जाकर बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और पोस्ट आफिस चौक से डंका बाजा के साथ पैदल यात्रा करते हुए कांग्रेस भवन पहुंचे. इसे भी पढ़ें: लोगों">https://lagatar.in/the-form-of-clouds-surrounded-in-the-sky-on-friday-evening-was-scaring-people/">लोगों

को डरा रहा था शुक्रवार शाम आसमान में घिरे बादलों का रुप

कांग्रेस भवन में हुई सभा, डॉ. बालमुचू का अभिनंदन

कांग्रेस भवन में आयोजित सभा में भी डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू का अभिनंदन किया गया. कांग्रेस भवन में सभा का अध्यक्षता कार्यकारिणी अध्यक्ष रंजन बोईपाई ने की. इसका संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्ण सोय ने किया. काबू दत्ता, दीनबंधु बोईपाई, सन्नी देवगम, सुरेश सावैंया एवं अन्य लोग संबोधित किया. कार्यक्रम खत्म होने के बाद लगभग छह सौ जरूरतमंद महिलाओं को शॉल वितरण किया गया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में यह रहे उपस्थित

[caption id="attachment_235715" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/04jsr9-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> डॉ. प्रदीप बालमुचू का माला पहनाकर स्‍वागत करते नेता व कार्यकर्ता[/caption] कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये जिला संगठन के बिरसा कुंटिया, प्रेम पुरती, पुरेन्द्र हेम्बोम, नरंगा देवगम, विवेक विशाल प्रधान, विपिन बिरुली, सुरा पुरती, वीरसिंह बिरूली, सावन बानरा, संतोष सुन्डी, संतोष सिन्हा, सुको कुमार,बाली सोय,गोलू पुरती, तरूण पुरती, मनोज सुन्डी, विनोद जामुदा, विशाल सोय,करन चातोंबा, सन पुरती, मुन्ना मछुवा, रेंगो पुरती, बहादुर बोदरा, जग्गू दोराईबुरू आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें:गुरुजी">https://lagatar.in/at-the-time-guruji-slogan-was-land-kar-lenge-jharkhand-under-the-leadership-of-hemant-the-slogan-of-3-25-crore-people-together-will-build-jharkhand/">गुरुजी

के समय नारा था ‘लड़ कर लेंगे झारखंड’, हेमंत के नेतृत्व में 3.25 करोड़ लोगों का नारा है- मिलकर गढ़ेंगे झारखंड’
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही