Ranchi News: रांची से चार धाम के लिए 14 तीर्थ यात्रियों का जत्था मंगलवार को रांची रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ. इससे पहले केंद्रीय युवा महावीर मंडल के अध्यक्ष नंद किशोर और कविता शर्मा ने सभी भक्तों को अंगवस्त्र प्रदान किए. संकटमोचन हनुमान मंदिर के महंत कैलाशी केशव दास त्यागी जी महाराज द्वारा पुष्प माला भेंट कर जत्था को रवाना किया गया.
इसे भी पढ़ें:
यह जत्था सबसे पहले हरिद्वार में स्नान करेगा. इसके बाद मनसा देवी मंदिर, भारत माता मंदिर, कनखल स्थित दक्ष महादेव मंदिर, प्रजापति मंदिर, सती कुंड के दर्शन कर शाम में गंगा आरती में शामिल होंगे. अगले सुबह चार धाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ के साथ तुंगनाथ, उतर काशी विश्वनाथ मंदिर, श्री नीलकंठ महादेव मंदिर, ऋषिकेश के दर्शन कर 12 अक्टूबर को रांची लौटेगें.
इस मौके पर विरेन्द्र प्रसाद सिंह, धिरेन्द्र कुमार सिंह, दिनेश सिंह, सुनिल प्रसाद सिंह, ओमप्रकाश मिश्रा, रीता मिश्रा, रीना देवी, नीलम कुमारी, सुनिता देवी, लखराज देवी, केसर देवी, राधा सिंह एवं मंजू सिंह शामिल हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

