Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर में हाथियों के झुंड ने दो को कुचला, मौत से गांव हुआ गमगीन

Advertisement
Advertisement
Deoghar: देवघर के करौं प्रखंड के डहुआ गांव में मंगलवार को गजराज का आतंक रहा. हाथियों का एक झुंड डहुआ गांव पहुंचा. वहां पहुंचे हाथियों ने लोगों पर हमला कर दिया. इस दौरान हाथियों ने दो लोगों को कुचल दिया. इसमें चैताली राय और इनकी भतीजी वंदना कुमारी की मौत हो गई. इसे भी पढ़ें-   बैंकों">https://lagatar.in/sushil-modi-is-worried-about-the-indifferent-attitude-of-banks-it-is-a-matter-of-giving-loans-to-shopkeepers/93869/">बैंकों

के उदासीन रवैये पर सुशील मोदी चिंतित, दुकानदारों को लोन देने का है मामला

वन विभाग को सूचित किया

बताया जाता है कि हाथियों के आने की सूचना लोगों ने पूर्व मंत्री और सारठ विधायक रंधीर सिंह को दी. साथ ही वन विभाग को भी सूचित किया. वहीं मौके पर विधायक और वन विभाग के अधिकारी दल बल के साथ पहुंचे. वन विभाग के अधिकारियों ने हाथियों को गांव से खदेड़ कर बाहर कर दिया. इसे भी पढ़ें-   रांची">https://lagatar.in/in-ranchi-one-nation-one-ration-card-scheme-is-applicable-only-on-paper-outside-beneficiaries-are-not-getting-food-grains/93565/">रांची

में केवल कागजों पर लागू है ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ स्कीम, बाहरी लाभुकों को नहीं मिल रहा खाद्यान्न

ग्रामीणों में काफी गुस्सा है

बताया जाता है कि इस घटना से ग्रामीणों मेंं काफी गुस्सा है. वहीं इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. वहीं मृतक के परिजनों को एक-एक लाख रुपया मुआवजा दिया गया. इसे भी पढ़ें-  राजधानी">https://lagatar.in/rain-fell-in-many-places-in-the-state-including-the-capital-the-weather-will-remain-the-same-for-two-days/93864/">राजधानी

रांची समेत राज्य में कई जगह हुई बारिश, दो दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही