Search

 
 
 

Jharkhand News : वेतन मद से फर्जी निकासी में बैकों की भूमिका की भी जांच उच्चस्तरीय समिति को

वेतन मद से फर्जी निकासी के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति बैंकों की भूमिका की भी जांच करेगी. इसके अलावा वह फर्जी तरीके से की गयी निकासी की वसूली और इसे सरकारी खजाने में वापस जमा करने के उपाय भी बतायेगी.
 

Ranchi :  वेतन मद से फर्जी निकासी के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति बैंकों की भूमिका की भी जांच करेगी. इसके अलावा वह फर्जी तरीके से की गयी निकासी की वसूली और इसे सरकारी खजाने में वापस जमा करने के उपाय भी बतायेगी.

 

राज्य सरकर ने महालेखाकार की रिपोर्ट के बाद वेतन मद से फर्जी निकासी की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है. IAS अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में गठित जांच समिति फर्जी निकासी के मामले की जांच कर रही है.

 

जांच समिति के लिए सरकार ने पहले टर्म्स ऑफ रिफ्ररेंस जारी नहीं किया था. लेकिन सरकार ने अब जांच समिति का दायरा बढ़ाते हुए टर्म्स ऑफ रिफ्रेंस (Terms of Reference) जारी किया है. इसके तहत जांच समिति को वेतन मद से हुई फर्जी निकासी में बैंकों की भूमिका की भी जांच करने की जिम्मेवारी दी गयी है.

 

साथ ही समिति को फर्जी निकासी की राशि की वसूली और उसे वापस सरकारी खजाने में जमा करने के तरीकों पर भी अपना सुझाव देना है.

जांच समिति के लिए निर्धारित टर्म्स ऑफ रिफ्रेंस

-    अवैध निकासी में संबद्ध बैंकों की भूमिका

-    फर्जी निकासी की राशि की वसूली और सरकारी खजाने में जमा करने के उपाय

-    अवैध निकासी के लिए अपनायी गयी प्रक्रिया

-    अवैध निकासी से संबंधित मद

-    अवैध निकासी में प्रत्यक्ष या परोक्ष रुप से जिम्मेवार अधिकारी कर्मचारी

-    Software की वह खामी जिससे अवैध निकासी संभव हुई

-    भविष्य में अवैध निकासी रोकने का प्रशासनिक और तकनीकी उपाय

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही