Search

 
 
 

ओबीसी का एक बड़ा हिस्सा देश में, पर सत्ता संरचनाओं में भागीदारी सबसे कम : केशव महतो

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा है कि ओबीसी का एक बड़ा हिस्सा देश में है पर सत्ता संरचनाओं में उसकी भागीदारी सबसे कम है.
 

Ranchi: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा है कि ओबीसी का एक बड़ा हिस्सा देश में है पर सत्ता संरचनाओं में उसकी भागीदारी सबसे कम है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या वे नौकरशाही में न्यायपालिका में, कॉरपोरेट सेक्टर और उच्च शिक्षा संस्थानाओं में अपनी आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व रखते हैं.

 

अगर नहीं इसका क्या कारण है, समाधान क्या है. इसका समाधान है सच्चाई को सामने लाना, जो इस परिषद के माध्यम से सामने आयेगा. वे बुधवार को बंग्लुरू में हुए ओबीसी सलाहकार परिषद की बैठक में बोल रहे थे. 

 

जाति जनगणना केवल आंकड़ा नहीं, भारतीय लोकतंत्र का नैतिक दायित्व भीः प्रदीप यादव

 

कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि अनुबंध पर नियुक्त कर्मचारियों के आरक्षण पर मांग की. कहा कि जाति जनगणना केवल आंकड़ा नहीं बल्किा भारतीय लोकतंत्र का नैतिक दायित्व है. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा के दीवार को ध्वस्त किया जाए.

 

केशव महतो कमलेश ने ओबीसी सलाहकार परिषद के गठन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रति आभार जताया. कहा कि ओबीसी सलाहकार परिषद उस विमर्श को दिशा देगा और नारे से नीति तक लेकर जायेगा. जितनी जिसकी आबादी उतनी उसकी भागीदारी यह एक नारा नहीं बल्कि यह राष्ट्रीय संकल्प बनेगा. 

 

25 जुलाई को दिल्ली में होगा ‘भागीदारी न्याय सम्मेलन’

 

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 25 जुलाई 2025 को नई दिल्ली में ओबीसी के हक और अधिकार के लिए ‘भागीदारी न्याय सम्मेलन’ आयोजित की जाएगी, जिसका उद्घाटन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे. समापन में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे.

 

बैठक में कांग्रेस शासित राज्य के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने की. झारखंड से इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल नेता प्रदीप यादव, एआईसीसी की सचिव अंबा प्रसाद शामिल हुई.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही