Search

 
 
 

एक विवाह ऐसा भी : देखकर हैरान रह गए लोग

 
Hazaribagh : नाचते-गाते, मश्ती करती शादियां तो रोज होती हैं, लेकिन आज ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देख-सुन लोग हैरान हैं. 42 टांके और टूटा हुआ पैर लेकर दूल्हा शादी करने के लिए मंडप में पहुंचा. यह नजारा हजारीबाग शहर के ओकनी मोहल्ले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व चतरा जिला प्रचारक संदीप उपाध्याय की शादी का था. केरेडारी तरहेशा निवासी भोपाल ओझा की सुपुत्री वंदना कुमारी से मुद्रिका कुंज में 10 मई को उनका विवाह तय हुआ था. इसे भी पढ़ें : फॉलोअप">https://lagatar.in/followup-police-got-important-clue-in-sharad-murder-case-wire-is-connected-to-jail/">फॉलोअप

: शरद हत्याकांड में पुलिस को मिले अहम सुराग, जेल से जुड़े हैं तार

8 मई को घर सजाने के दौरान गिरकर घायल हो गया था दूल्हा

शादी की तैयारी में संदीप उपाध्याय लगे हुए थे. आठ मई को संदीप अपने ओकनी स्थित आवास के चौथे तल पर सजावट कर रहे थे और उसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गिर गए. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने बताया कि उनके एक पांव की हड्डी टूट गई है. ऐसे में प्लास्टर कराने की जरूरत है. उनका प्लास्टर कराया गया और उन्हें 42 टांके भी लगे. 42 टांके लगने के बाद घरवालों ने कहा कि शादी की तारीख बढ़ा देते हैं. संदीप उपाध्याय का कहना था कि लड़की वालों ने बहुत खर्च कर दिया है. शादी घर भी बुक है. सारा काम कर चुके हैं. वह ऐसी स्थिति में भी नहीं हैं कि शादी नहीं कर सकते. ऐसे में घर वालों ने उनकी बात को स्वीकार किया और बड़े ही उमंग और उत्साह के साथ शादी भी की. लेकिन इस उत्साह के बीच दूल्हा व्हील चेयर पर बैठा रहा. (हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">(हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
इसे भी पढ़ें : टंडवा">https://lagatar.in/tandwa-on-one-side-the-house-kept-burning-on-the-other-side-the-bride-and-groom-kept-taking-seven-rounds/">टंडवा

: एक ओर जलता रहा आशियाना, दूसरी ओर दूल्हा-दुल्हन लेते रहे सात फेरे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही