Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला में राजेश होटल में लगी भीषण आग, हजारों का सामान जलकर खाक

Seraikela: सरायकेला सदर अस्पताल के सामने स्थित राजेश होटल में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात अचानक भीषण आग लग गई. घटना रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है. आग की चपेट में आने से होटल का राशन, बर्तन, फर्नीचर समेत कई सामान जलकर बर्बाद हो गए. होटल संचालक के अनुसार, इस घटना में करीब 60 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है.
Advertisement
Advertisement

Seraikela: सरायकेला सदर अस्पताल के सामने स्थित राजेश होटल में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात अचानक भीषण आग लग गई. घटना रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है. आग की चपेट में आने से होटल का राशन, बर्तन, फर्नीचर समेत कई सामान जलकर बर्बाद हो गए. होटल संचालक के अनुसार, इस घटना में करीब 60 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है.

 

पुलिस गश्ती टीम ने दी दमकल विभाग को सूचना

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात अचानक होटल से धुआं निकलता दिखाई दिया. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं. इसी दौरान वहां से गुजर रही पुलिस की रात्रि गश्ती टीम की नजर आग पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. समय रहते कार्रवाई होने के कारण आग आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से बच गई.


होटल संचालक ने बताया, सामान जलकर हुआ राख

होटल संचालक राजेश कुमार ने बताया कि आग लगने से होटल में रखा राशन, बर्तन, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जल गया. उन्होंने बताया कि घटना से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है.


पुलिस कर रही जांच

स्थानीय लोगों ने बताया कि होटल के आसपास रात के समय कुछ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है और देर रात तक शोर-शराबा व हुड़दंग होता है. लोगों ने आशंका जताई कि आग लगने की घटना इसी वजह से भी हो सकती है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं की है. सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है.

 

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके. उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही शहर में देर रात अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्ती बरती जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही