Search

 
 
 

दुमका एयरपोर्ट के सोलर प्लांट में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, बड़ा हादसा टला

जानकारी के अनुसार, हवाई अड्डा परिसर को रोशन करने के लिए लगाए गए सोलर प्लांट के मुख्य केबिन में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें सोलर पैनल तक फैल गईं.
 

Ranchi/Dumka :  दुमका हवाई अड्डे के परिसर में लगे सोलर प्लांट में गुरुवार की सुबह भीषण आग लग गई. यह घटना गुरुवार सुबह करीब 9 बजे की है. इस अगलगी में करीब दो से तीन रुपये के नुकसान का अनुमान है.  

 

हालांकि, एयरपोर्ट कर्मियों की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा टल गया. कर्मियों ने समय रहते हैंगर में खड़े छह प्रशिक्षण विमानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. 

 

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू

जानकारी के अनुसार, हवाई अड्डा परिसर को रोशन करने के लिए लगाए गए सोलर प्लांट के मुख्य केबिन में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें सोलर पैनल तक फैल गईं.

 

परिसर से तेज लपटें और धुआं उठता देख एयरपोर्ट के अधिकारियों ने तत्काल नगर थाना पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया. सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं. एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया.

 

समय रहते ट्रेनिंग विमान को हैंगर से निकाला गया 

एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने बताया कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो एयरपोर्ट के हैंगर में खड़े छह प्रशिक्षण विमान भी इसकी चपेट में आ सकते थे. लेकिन आग लगने के तुरंत बाद ही सभी प्लेन को कर्मचारियों ने सुरक्षित रूप से हैंगर से बाहर निकाल लिया था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही