Search

 
 
 

गोईलकेरा प्रखंड कार्यालय में बैठक कर शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर हुई चर्चा

पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोईलकेरा प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय पंचायत प्रतिनिधियों के उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. एस्पांयर संस्था के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यशाला में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई.
 

Goilkera : पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोईलकेरा प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय पंचायत प्रतिनिधियों के उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. एस्पांयर संस्था के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यशाला में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई.

 

जहां मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य शिवरतन नायक, जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल, जिला मुखिया संघ के जिला उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र बोयपाई उपस्थित हुए. इस दौरान उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों ने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के विषय पर अपने विचार व्यक्त किया. 

 

जहां स्कूलों में बच्चों की ड्राप आउट समस्याओं को दूर करने, शिक्षा के प्रति बच्चों के अभिभावकों को खासकर जागरूक करने, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर गांव में शिक्षा का महत्व बताने, खेल-खेल के माध्यम से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा करने इत्यादि को अपनी अपनी बातें रखीं.इस मौके पर विभिन्न पंचायत के मुखिया व पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे.

 

https://lagatar.in/ugc-net-december-2025-result-declared-5108-candidates-selected-for-jrfc

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही