Search

 
 
 

Mirzapur The Movie की रिलीज डेट आउट, कालीन भैया, मुन्ना - गुड्डू पंडित की वापसी

OTT की दुनिया में धमाल मचाने वाली वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे की ओर बढ़ रही है. लंबे समय से फैंस जिस सवाल का इंतजार कर रहे थे, उसका जवाब मिल गया है – मिर्ज़ापुर द मूवी सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
 

Lagatar desk : OTT की दुनिया में धमाल मचाने वाली वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे की ओर बढ़ रही है. लंबे समय से फैंस जिस सवाल का इंतजार कर रहे थे, उसका जवाब मिल गया है – मिर्ज़ापुर द मूवी सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.फिल्म में गुड्डू पंडित और कालीन भैया की दुश्मनी एक नए और और भी खतरनाक मोड़ पर दिखाई जाएगी.

 

 

पोस्टर में छुपा हिंट


गुरुवार सुबह अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट का ऐलान किया. पोस्टर में कई एसयूवी घुमावदार सड़क पर दौड़ती दिख रही हैं, जो आगामी टकराव की तरफ इशारा करती हैं. कैप्शन में लिखा गया -अब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर. इसने फैंस के उत्साह को और बढ़ा दिया है.

 

कहानी सीरीज के बाद आगे बढ़ेगी


मिर्ज़ापुर द मूवी की कहानी सीजन 3 के बाद की घटनाओं को दिखाएगी. फिल्म में -पंकज त्रिपाठी कालीन भैया ,अली फज़ल गुड्डू पंडित ,दिव्येंदु शर्मा मुन्ना त्रिपाठी .फैंस को इन किरदारों के दमदार रिटर्न के साथ नई ट्विस्ट देखने को मिलेगी.

 

बाकी कास्ट


फिल्म में रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रीया पिलगांवकर, हर्षिता गौर जैसे पुराने और नए चेहरे भी अहम भूमिकाओं में हैं.पहले सीजन में बाब्लू पंडित का रोल निभाने वाले विक्रांत मैसी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं उनकी जगह जितेंद्र कुमार ने एंट्री की है.

 

शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन


फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और वर्तमान में पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है. यूपी के मिर्जापुर शहर की पृष्ठभूमि पर बनी कहानी सत्ता, बदले और खून-खराबे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इसे भारत की सबसे चर्चित OTT फ्रेंचाइजी बनाती है.


निर्देशन और लेखक


फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि कहानी लिखी है पुनीत कृष्णा ने. अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि बड़े पर्दे पर मिर्जापुर का भौकाल कितना जोरदार साबित होता है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही