Search

 
 
 

जमशेदपुर में आतंकी हमले का अलर्ट : इंटरपोल इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई-मोड पर

जिले में आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. इंटरपोल से प्राप्त इनपुट के बाद पुलिस मुख्यालय ने हाई अलर्ट जारी किया है.
 

Jamsedpur :  जिले में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है. इंटरपोल से प्राप्त इनपुट के बाद पुलिस मुख्यालय हाई अलर्ट पर है. आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. 

 

खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, जमशेदपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में आतंकियों के स्लीपर सेल सक्रिय होने का दावा किया गया है. इन संदिग्धों के तार सीधे तौर पर पाकिस्तान में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके आतंकियों से जुड़े होने की बात सामने आई है.

 

रिपोर्ट में आगाह किया गया है कि ये स्लीपर सेल शहर की शांति भंग करने के लिए किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में हैं. इस पूरे मामले में आजादनगर (जाकिरनगर, रोड नंबर-14) का निवासी सैयद मोहम्मद अर्शियान मुख्य संदिग्ध बताया जा रहा है.

 

अर्शियान को लेकर सुरक्षा एजेंसियां विशेष रूप से सतर्क है. सीबीआई के अनुरोध पर इंटरपोल ने अर्शियान के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है. वह लंबे समय से दिल्ली पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल है.

 

माना जा रहा है कि अर्शियान ही जमशेदपुर में स्थानीय नेटवर्क को लीड कर रहा है और युवाओं को जोड़ने का काम कर रहा है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही