Search

 
 
 

रांची : रिंग रोड के पास हुई फायरिंग का राहुल सिंह गिरोह ने लिया जिम्मा

रिंग रोड के विकास चौक स्थित टोयोटा शोरूम के पास में हुई गोलीबारी का जिम्मा राहुल सिंह गिरोह ने लिया है. गिरोह ने सोशल मीडिया पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि उनके गुर्गों ने फायरिंग की है.
 

Ranchi : रिंग रोड के विकास चौक स्थित टोयोटा शोरूम के पास में हुई गोलीबारी का जिम्मा राहुल सिंह गिरोह ने लिया है. गिरोह ने सोशल मीडिया पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि उनके गुर्गों ने फायरिंग की है.

 

गैंग ने जय शंकर नाम के व्यक्ति को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए अंतिम चेतावनी जारी की है. साथ ही धमकी दी है कि यदि उनकी बातें नहीं मानी गईं, तो पलामू से लेकर पटना तक उनके खिलाफ एके 47 तैयार है.

 

संदेश में कहा गया है कि इस बार सिर्फ शोरूम को निशाना बनाया गया था. लेकिन अगली बार सीधे संबंधित व्यक्ति को निशाना बनाया जाएगा. पुलिस मामले की जांच और सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता की पुष्टि करने में जुट गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही