Search

 
 
 

तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' का ट्रेलर आउट, रेप सर्वाइवर के लिए कोर्ट में सख्त लड़ाई

तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'अस्सी' 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया है, जिसने दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा छेड़ दी है.
 

Lagatar desk : तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'अस्सी' 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया है, जिसने दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा छेड़ दी है.

 


ट्रेलर ने फैंस को झकझोर दिया

'अस्सी' के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे तापसी पन्नू ने एक वकील के रूप में रेप सर्वाइवर के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ी है. चूंकि पीड़िता अपराधियों को पहचान नहीं पाती, कोर्ट में कई सवाल उठते हैं. ट्रेलर की शुरुआत तापसी के संवाद से होती है. अपराध वाले दिन देशभर में 80 रेप कंप्लेंट हुई थीं, जिनमें से 76 का ट्रायल भी शुरू नहीं हुआ.इसके बाद एक लड़की को कार में किडनैप कर गैंगरेप किया जाता है और उसे रेल की पटरियों के पास लहूलुहान हालत में फेंक दिया जाता है.

 

स्टार कास्ट और फैंस की प्रतिक्रिया

फिल्म में तापसी पन्नू के अलावा कनी कुसरुति, रेवती, मनोज पाहवा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा और कुमुद मिश्रा भी हैं.ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस का उत्साह बढ़ गया. मात्र 7 घंटे में इसे 14 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फैंस ने सोशल मीडिया पर लिखा -मेकर्स ने लिखा है कि रोजाना की न्यूज पर बेस्ड.

 

इससे पता चलता है कि हम भारतीय कितने सड़े हुए समाज में रह रहे हैं.अगर इस फिल्म को सपोर्ट नहीं किया, तो गलती मेकर्स की नहीं दर्शकों की होगी.अगर यह फिल्म नेशनल अवॉर्ड नहीं जीती, तो शर्म की बात होगी.

 

कनी कुसरुति का किरदार

फिल्म में कनी कुसरुति ने गैंग रेप पीड़िता का किरदार निभाया है, और यही किरदार लोगों के दिलों पर गहरा असर छोड़ रहा है.कनी कुसरुति करीब दो दशक से फिल्मों का हिस्सा हैं. उन्हें 2009 में मलयालम फिल्म 'केरला कैफे' से लोकप्रियता मिली थी.

 

2020 में आई फिल्म 'बिरयानी' में उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई. 2024 में उन्होंने फिल्म 'All We Imagine As Light' में भी अभिनय किया, जिसे गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही