Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

UGC NET दिसंबर 2025 का रिज़ल्ट जारी, 5,108 अभ्यर्थी JRF के लिए चयनित

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने UGC-NET दिसंबर 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. अभ्यर्थी अपना रिज़ल्ट और स्कोरकार्ड NTA की ऑफिशियल  वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर देख सकते हैं.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk :  राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने UGC-NET दिसंबर 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. अभ्यर्थी अपना रिज़ल्ट और स्कोरकार्ड NTA की ऑफिशियल  वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर देख सकते हैं. 

 

NTA द्वारा जारी रिजल्ट के अनुसार, 5108 उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए चयनित हुए हैं. वहीं 54,713 अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर व पीएचडी में प्रवेश के लिए और 1,17,058 अभ्यर्थी केवल पीएचडी के लिए योग्य पाए गए हैं.

 

बता दें कि नेट की परीक्षा देशभर के 283 शहरों के 663 केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की गई थी. परीक्षा कुल 85 विषयों के लिए 6 दिनों में 11 शिफ्टों में चली थी.

 

एनटीए  द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस परीक्षा के लिए कुल 9,93,702 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 7,35,614 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. पंजीकृत अभ्यर्थियों में 58.91% महिलाएं, 41.08% पुरुष और 0.01% थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल हैं.


NTA ने परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रश्नपत्र, प्रोविजनल आंसर-की और अभ्यर्थियों की रिकॉर्डेड प्रतिक्रियाएं वेबसाइट पर उपलब्ध कराई थीं, जिन पर प्राप्त आपत्तियों का निपटारा विशेषज्ञों द्वारा किया गया.

 

परीक्षा के दौरान निष्पक्षता बनाए रखने के लिए कंट्रोल रूम, वर्चुअल ऑब्जर्वर, CCTV कैमरे और मोबाइल नेटवर्क जैमर की व्यवस्था की गई थी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही