Search

 
 
 

राहुल दुबे गैंग का गुर्गा पतरातू से गिरफ्तार, 9 MM पिस्टल भी बरामद

रामगढ़ पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गैंग के गुर्गा को पतरातू से गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक 9 एमएम पिस्टल भी बरामद की गई है. एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी.
 

Ramgarh :  रामगढ़ पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गैंग के गुर्गे को पतरातू से गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक 9 एमएम पिस्टल भी बरामद की गई है. एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी. 

 

राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि सोलिया गांव निवासी अनीश अंसारी पिस्टल के साथ घूमता देखा गया है. सूचना के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

 

टीम ने सोलिया गांव में छापेमारी की और अनीस अंसारी को दबोच लिया. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके घर से 9 एमएम का पिस्टल भी बरामद की. पूछताछ में उसने बताया कि राहुल दुबे गैंग के एक सक्रिय सदस्य ने उसे पिस्टल रखने के लिए दिया था.

 

Uploaded Image

अनीश अंसारी के पास से 9 एमएम पिस्टल बरामद

 

बताया कि इस पिस्टल से उसने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अनीस अंसारी के खिलाफ पहले से पतरातू में एक मामला दर्ज है. छापेमारी अभियान में इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, भदानी नगर ओपी प्रभारी अख्तर अली समेत सशस्त्र बल शामिल थे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही