Search

 
 
 

लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव के साथ हो गया चमत्‍कार, जानिये कैसे

 
Patna : लालू के बड़े लाल और बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ चमत्‍कार हो गया. यह दावा उन्‍होंने खुद क‍िया है. तेज प्रताप के अनुसार बुधवार को वे तब हैरान रह गए, जब घर और कार्यालय में मिले एक लिफाफे में उन्‍हें साईं बाबा की भभूत म‍िली. इसे भी पढ़ें : मुजफरपुर">https://lagatar.in/youth-killed-in-gang-war-in-muzaffarpur-cctv-footage-surfaced/">मुजफरपुर

में गैंगवार में पीट-पीटकर युवक की हत्‍या, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
तेज प्रताप ने बताया कि उनकी शिरडी के साईं बाबा में बेहद आस्‍था है. इस घटना के बाद साईं बाबा पर उनका विश्‍वास अटूट हो गया. तेज प्रताप ने कहा कि दिल से याद करने पर बाबा अपना चमत्‍कार दिखाते हैं. तेज प्रताप ने दावा क‍िया है क‍ि वे बुधवार को टीवी पर साईं बाबा का सीरियल देख रहे थे. इसमें बाबा चमत्‍कारी भभूत देकर भक्‍तों के कष्‍ट और बीमारी को दूर कर रहे थे. यह देखकर मेरे मन में भी ख्‍याल आया क‍ि क्‍या बाबा सही में चमत्‍कार करते हैं. उन्‍होंने शिरडी के साईं बाबा को दिल से याद किया और कहा क‍ि बाबा हमें भी भभूत का प्रसाद दीज‍िए. इसके बाद उन्‍हें कार्यालय और घर में लिफाफा मिला. ज‍िसमें साईं बाबा की भभूत का प्रसाद था. तेज प्रताप का कहना है क‍ि इस घटना के बाद साईं बाबा के प्रत‍ि उनका विश्‍वास और गहरा हो गया. बाबा सचमुच चमत्‍कारी हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही