Search

 
 
 

Jamtara News: जामताड़ा में कोयला चोरी का नया खेल, डंपर से कोयला निकाल भर रहे पत्थर

Jamtara News: डंपर से जितनी मात्रा में कोयला निकाला जाता है, वजन का अंतर छिपाने के लिए उतनी ही मात्रा में पत्थर डाल दिए जाते हैं. इस तरीके से कोयले की चोरी के साथ परिवहन व्यवस्था में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है.
 
कोयला लदा ट्रक

Jamtara News: जिले में कोयले की अवैध चोरी का खेल अब छिपकर नहीं, बल्कि दिन के उजाले में खुलेआम चल रहा है. जामताड़ा थाना क्षेत्र के उदलबनी सतसाल गांव में फिल्मी अंदाज में कोयले की हेराफेरी किए जाने का मामला सामने आया है. यहां ईसीएल क्षेत्र से जामताड़ा रेलवे साइडिंग आने वाले डंपरों को निशाना बनाकर उनसे कोयला निकाला जा रहा है. हैरानी की बात यह है कि डंपरों से निकाले गए कोयले की जगह कथित तौर पर उतनी ही मात्रा में पत्थर भर दिए जाते हैं, ताकि वजन में अंतर पकड़ में न आए.

इसे भी पढ़ें:

जानकारी के अनुसार, ईसीएल क्षेत्र से जामताड़ा रेलवे साइडिंग तक प्रतिदिन ढाई सौ से अधिक डंपर और हाइवा के माध्यम से कोयले की ढुलाई होती है. यहां से कोयला मालगाड़ियों के जरिए देश के विभिन्न राज्यों में भेजा जाता है. लेकिन साइडिंग तक पहुंचने से पहले ही उदलबनी सतसाल सहित अन्य स्थानों पर कोयले की कथित हेराफेरी की जा रही है. कतारबद्ध खड़े वाहनों से कोयला निकालने और उसकी जगह पत्थर भरने का यह पूरा खेल कई गंभीर सवाल खड़े करता है.

 

पत्थर भरकर वजन में हेराफेरी का खेल

बताया जा रहा है कि डंपर से जितनी मात्रा में कोयला निकाला जाता है, वजन का अंतर छिपाने के लिए उतनी ही मात्रा में पत्थर डाल दिए जाते हैं. इस तरीके से कोयले की चोरी के साथ परिवहन व्यवस्था में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है. यदि इन आरोपों की पुष्टि होती है तो इससे सरकारी राजस्व को भी नुकसान पहुंच सकता है.

 

गौरतलब है कि जिले में अवैध खनन और कोयला परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन समय-समय पर बैठकें करता रहा है. उपायुक्त की ओर से भी कोयला परिवहन पर निगरानी रखने और वाहनों में जीपीएस लगाने जैसे निर्देश दिए जाते रहे हैं. इसके बावजूद यदि दिनदहाड़े डंपरों से कोयला निकालकर उनकी जगह पत्थर भरे जा रहे हैं, तो निगरानी व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल उठना लाजिमी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही