Search

 
 
 

पंचायत समिति का सदस्य पत्नी संग मनरेगा मजदूर बन ले रहा था मजदूरी

पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार रक्षित ने अपने साथ-साथ अपनी पत्नी प्रियंका कुमारी को मनरेगा मजदूर बना लिया था. साथ ही बिना काम किये ही अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर मनरेगा के तहत मजदूरी लेता रहा है. पंचायत समिति के खिलाफ मिली शिकायत के आधार पर मामले की जांच का आदेश दिया गया है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार रक्षित ने अपने साथ-साथ अपनी पत्नी प्रियंका कुमारी को मनरेगा मजदूर बना लिया था. साथ ही बिना काम किये ही अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर मनरेगा के तहत मजदूरी लेता रहा है. पंचायत समिति के खिलाफ मिली शिकायत के आधार पर मामले की जांच का आदेश दिया गया है.

 

Uploaded Image

जॉब कार्ड की फोटो


राज्य सरकार को इस बात की शिकायत मिली थी कि गोड्डा जिले के पोड़ेयाहाट प्रखंड के देवदांड पंचायत में पंचायत समिति के सदस्य ने अपने साथ-साथ अपनी पत्नी को भी मनरेगा मजदूर बना लिया है. मनरेगा से जुड़ी योजनाओं में पति-पत्नी को मजदूर के रूप में कार्यरत दिखाकर मजदूरी का भुगतान किया जाता रहा है. लेकिन वास्तव में वे मजदूरी नहीं करते हैं.


पंचायत समिति सदस्य विकास रक्षित का एक प्रज्ञा केंद्र है. उसके पास झारखंड ग्रामीण बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) भी है. शिकायती पत्र के साथ पति-पत्नी द्वार मनरेगा की विभिन्न प्रकार की योजनाओं में मजदूर के रूप में काम करने से संबंधित ब्योरा भी भेजा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही