Search

 
 
 

छात्रों को बात रखने के लिए मंच दिया है, सरकार उनकी समस्याओं को समझना चाहती है : CM हेमंत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने छात्रों को अपनी बात रखने के लिए सभी जरूरी मंच उपलब्ध करा दिए हैं. राज्य सरकार उनकी हर समस्याओं को समझना चाहती है.सरकार का दरवाजा खुला है.
 

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने छात्रों को अपनी बात रखने के लिए सभी जरूरी मंच उपलब्ध करा दिए हैं. राज्य सरकार उनकी हर समस्याओं को समझना चाहती है.सरकार का दरवाजा खुला है.  

 

सीएम ने छात्रों को सरकार को सलाह देने को कहा है. यह भी कहा कि सरकार छात्रों की उम्मीदों पर खड़ा उतरना चाहती है.  हम छात्रों को आगे ले जाने की दिशा में काम कर रहे हैं. उनकी जरूरतों के हिसाब से उनकी चिंताओं और उम्मीदों को पूरा करने के लिए सरकार बड़े सुधार करने की दिशा में काम कर रही है.

 

उल्लेखनीय है कि जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. सरकार ने उनसे बात करने के लिए मंत्रियों व अधिकारियों की समिति का गठन कर दिया है.

 

छात्रों के एक गुट ने वार्ता के लिए गुरुवार को 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नाम सरकार को भेजा, जिसमें रघुवर सरकार में महाधिवक्ता रहे अजित कुमार का नाम भी शामिल है. इस कारण वार्ता का मामला आगे नहीं बढ़ पा रहा है. 

 

इस बीच छात्रों के दूसरे गुट ने भी शुक्रवार को सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के नामों की घोषणा कर दी है. इस कारण अब आंदोलनकारी छात्रों का सरकार से वार्ता का यह पूरा मामला उलझ गया है. अब देखना यह है कि सरकार किस गुट के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता करती है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही