Search

 
 
 

झारखंड विस मार्च : नेहा बोरा व अन्य छात्र नेताओं पर स्याही फेंकने वाले को पुलिस ने हिरासत में लिया

राजधानी रांची में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में निकाले जा रहे विधानसभा मार्च के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब एक युवक ने छात्र नेताओं पर स्याही फेंक दी.
 
AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी स्याही

Ranchi :  JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में निकाले जा रहे विधानसभा मार्च के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब एक युवक ने छात्र नेताओं पर स्याही फेंक दी. मार्च के बीच युवक ने AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के अलावा अन्य छात्र नेत्री विभा, शिवानी, स्नेहा और सृष्टि पर स्याही फेंक दी. 

 

पुलिस ने स्याही फेंकने वाले युवक की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया है. युवक का नाम अमरनाथ पांडे बताया जा रहा है. वह हजारीबाग का रहने वाला है और उसने विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है. नेहा बोरा ने प्रेस वार्ता के दौरान ये जानकारी साझा की.

 

नेहा बोरा ने यह भी बताया कि संबंधित व्यक्ति का आरएसएस और भाजपा से संबंध है. यह भाजपा की षड्यंत्र है, ताकि मार्च पूरा ना हो सके. 

 

Uploaded Image

 

 

 

 

Uploaded Image

स्नेहा

Uploaded Image

विभा पुष्पा दीप

 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और प्रदर्शनकारी छात्रों ने युवक का विरोध किया. कुछ देर तक घटनास्थल पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही. मौके पर तैनात पुलिस बल ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया.

 

 

Uploaded Image

शृष्टि और शिवानी पर भी फेका गया इंक 

 

Uploaded Image

रितेश

 

Uploaded Image

सुहानी पर भी पड़ा इंक

Uploaded Image

घटनास्थल पर स्थिति तनावपूर्ण

 

बता दें कि JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में विभिन्न छात्र संगठन विधानसभा मार्च पर निकले हैं. जिसमें ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF), रिवोल्यूशनरी यूथ एसोसिएशन (RYA) और ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (AIYF) सहित विभिन्न छात्र और युवा संगठनों के कार्यकर्ता और छात्र भी शामिल हुए हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही